झारखंड में बड़ा हादसा! हजारीबाग में बस के नदी में गिरने से सात लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
- Written By: शुभम सोनडवले
ANI Photos
हजारीबाग. झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग (Hazaribagh) जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां शनिवार को 50 यात्रियों को ले जा रही एक बस के नदी में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए हैं। कुछ लोगों के वाहन में फंसे होने की आशंका के कारण बचाव कार्य जारी है। मौके पर पुलिस तैनात है।
पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोठे ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब गिरिडीह जिले से रांची जा रही बस एक पुल की रेलिंग तोड़कर तातिझरिया थाना क्षेत्र के सिवाने नदी में एक सूखे स्थान पर गिर गई। उन्होंने कहा कि कुछ यात्री अभी भी बस में फंसे होने के कारण बचाव अभियान जारी है।
Hazaribagh, Jharkhand | 7 dead & 12-13 injured as a bus carrying passengers fell off the bridge over the Siwan river this afternoon. The injured are being treated at different hospitals. Bus was going to Ranchi from Giridih: SP Hazaribagh — ANI (@ANI) September 17, 2022
सम्बंधित ख़बरें
हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला, स्वास्थ्य मंत्री से पूछा सवाल तो समर्थकों ने मचाया बवाल, घिरी सोरेन सरकार!
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: 772 पदों पर भर्ती, 7वीं-10वीं पास के लिए मौका
Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
Dhanbad सिलेंडर ब्लास्ट में हुई 3 लोगों की मौत, सामने आई चौकानें वाली वजह; मची अफरा-तफरी
चोठे ने कहा, इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य को हजारीबाग के सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हम उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर बस नदी के बीच में पानी में गिर जाती तो और अधिक नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि कुछ यात्री अभी भी बस में फंसे हुए हैं और हम गैस कटर की मदद से निकास बिंदु बनाकर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बचाव अभियान की निगरानी के लिए डीएसपी रैंक के एक अधिकारी और तीन थाना प्रभारी को मौके पर तैनात किया गया है।
