भारतीय जनता पार्टी 1 सिंतबर से चलाएगी देशव्यापी सदस्यता अभियान, संगठन की बैठक के बाद हुआ ऐलान

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी 1 सिंतबर से देश भर में सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। यह सदस्यता अभियान चार चरणों में चलाया जाएगा। इसके लिए उसने प्रभारियों की घोषणा भी कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी 1 सिंतबर से चलाएगी देशव्यापी सदस्यता अभियान
पीएम मोदी व जेपी नड्डा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी 1 सिंतबर से देश भर में सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। यह सदस्यता अभियान चार चरणों में चलाया जाएगा। इसके लिए उसने प्रभारियों की घोषणा भी कर दी है। शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। साथ ही इस बैठक में पीएम मोदी भी मौजूद रहे।

शनिवार को नई दिल्ली स्थिति बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बड़ी और अहम बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पीएम मोदी भी मौजूद रहे। मीटिंग में आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी ने राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया है।

1 सितंबर से होगा आग़ाज

4 चरणों में चलने वाले इस सदस्यता अभियान का आगाज 1 सिंतबर से किया जाएगा। अभियान का पहला चरण 1 सितम्बर से 25 सितंबर तक चलेगा तो वहीं दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक। इसके बाद तीसरे चरण के लिए 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। वहीं 1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्टर तैयार किया जायेगा।

तय किए गए मोर्चा प्रभारी

हर मोर्चे पर सदस्यता अभियान के लिए सिपहसालार तैयार कर दिए हैं। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी ऋतुराज सिन्हा को दी गई है, तो वहीं महिला मोर्चा पर रेखा वर्मा मोर्चा संभालेंगी। किसान मोर्चे पर अतुल गर्ग प्रभार देखेंगे। इसके साथ ही ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है। वहीं, एससी मोर्चा अरविंद मेनन, एसटी मोर्चा राजदीप रॉय और अल्पसंख्यक मोर्चा दुष्यंत गौतम संभालेंगे।

कहा जा रहा है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में नुकसान के बाद फिर से फुल ऑन मोड में काम करना चाहती है। जिससे वापस वह उसी बुलंदी पर पहुंच सके जहां वह 2024 लोकसभा चुनाव के पहले देखी जा रही थी। जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को फायदा मिल सके। यही वजह है की बीजेपी ने इतना बड़ा सदस्यता अभियान चलाने का ऐलान किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com