‘कांशीराम को जल्द से जल्द दें ‘भारत रत्न’…’, आडवाणी को सम्मानित करने की घोषणा के बाद BSP ने भारत सरकार से की मांग
- Written By: मृणाल पाठक
कांशीराम (PIC Credit: Social Media)
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शनिवार को भारत सरकार (Indian Government) से पार्टी के संस्थापक कांशीराम (Kanshi Ram) को जल्द से जल्द ‘भारत रत्न’ (Bharat Ratna) से सम्मानित करने की मांग की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा की थी, जिसके बाद बसपा ने यह मांग रखी।
प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा करने के फैसले को अपने लिए ‘‘एक अत्यंत भावुक क्षण” बताया। बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक और बसपा प्रमुख मायावती के घोषित उत्तराधिकारी आकाश आनन्द ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”देश के करोड़ों दलितों, शोषितों और अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक ताकत देने वाले, सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम साहब को जल्द से जल्द भारत सरकार “भारत रत्न सम्मान” से सम्मानित करें।”
आकाश आनन्द ने कहा, ”सामाजिक और आर्थिक तौर पर देश के लोगों को सशक्त करने में कांशीराम का योगदान अतुलनीय है।” बसपा के संस्थापक और पूर्व सांसद कांशीराम का 72 वर्ष की आयु में 2006 में निधन हो गया था। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के अनुयायी कांशीराम को देश में अनुसूचित जाति वर्ग की राजनीतिक और सामाजिक चेतना जागृत करने का श्रेय जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मायावती का ‘मास्टर चाबी’ वाला बड़ा संदेश, कांशीराम की जयंती पर क्यों गरमाई यूपी की सियासत?
कांग्रेस की दलित-विरोधी सोच की वजह से बनी BSP, कांशीराम को लेकर राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती, जानें क्या कहा
20 साल की उम्र में पहला भाषण, कांशीराम भी हो गए थे मुरीद, जानें मायावती ने कैसे लिखी अपनी राजनीतिक तकदीर
(एजेंसी)
