Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

EC पर राहुल का वार तो कांग्रेस पर BJP का प्रहार; कर्नाटक में राजनीतिक घमासान

Karnataka के भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि वे कांग्रेस की संविधान विरोधी सोच के चलते प्रदर्शन करने वाले है, इसी दिन राहुल गांधी बेंगलूरु में EC के खिलाफ वोट चोरी के सबूतों को सबके सामने रखने वाले है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Aug 02, 2025 | 05:53 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी व कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र

Follow Us
Close
Follow Us:

Bengaluru BJP Protest: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने शनिवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी 5 अगस्त को बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी के “संविधान विरोधी रवैये” के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी, और इसी दिन राहुल गांधी इलेक्शन कमीशन के खिलाफ वोट चोरी की घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए तमाम सबूतों को उजागर करने जा रहे है। अध्यक्ष विजयेंद्र ने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्य यहां विधान सौध के परिसर में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन करेंगे।

बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी 5 अगस्त को यहां फ्रीडम पार्क में वोट चोरी की कथित घटनाओं के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। भाजपा ने भी उसी स्थल पर अपना विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए बेंगलुरु पुलिस से अनुमति मांगी थी। हालांकि, कानून-व्यवस्था और कांग्रेस के पहले से ही वहां आयोजित विरोध प्रदर्शन के कारण जगह की कमी का हवाला देते हुए उन्हें इस जगह पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कर्नाटक के एक संसदीय क्षेत्र का अध्ययन करके वोटों की चोरी के तरीके का पता लगा लिया है। कांग्रेस पार्टी के रवैये को “पूरी तरह से असंवैधानिक” बताते हुए विजयेंद्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त, किस-किस को मिली जिम्मेदारी?

शिवसेना का गढ़ या भाजपा का नया किला? संभाजीनगर मनपा में घमासान; बदलते समीकरण

भाजपा के ‘कोर’ किले में दरार! गुजराती, जैन और अग्रवाल समाज को नहीं मिली टिकट, नागपुर में भारी रोष

‘मेरे हाथ में होता तो BJP के 4 टुकड़े कर देता’, संजय राउत बोले- दिल्ली से निकला मुंबई का डेथ वारंट

नरेन्द्र मोदी को नेतृत्व पचा नहीं पा रहे हैं

भाजपा नेता ने आगे कहा कि उनका लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है। उनका संवैधानिक संस्थाओं से भी विश्वास उठ गया है। वे चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भी उनके सुर में सुर मिला रहे हैं। इसलिए मेरा सीधा सवाल है कि अगर कोई आरोप हैं, तो कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में सत्ता में कैसे आई? उन्होंने तीनों उपचुनाव कैसे जीते?” विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पचा नहीं पा रहे हैं और उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा रह गया है।

कांग्रेस को हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक नहीं दिखते

भाजपा नेता ने कहा कि अगर चुनाव आयोग से छेड़छाड़ की जा सकती, जैसा कि दावा कर रहे है, तो कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में चुनाव कैसे जीत गई? उन्होंने आगे कहा, “चूंकि हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है, इसलिए भाजपा, हमारे सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद और विधायक कांग्रेस पार्टी के संविधान-विरोधी रवैये के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हम विधान सौध में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन करेंगे।”

राहुल गांधी के इस दावे पर कि उनकी पार्टी के पास चुनाव आयोग के खिलाफ चुनावी अनियमितताओं के सबूतों का “परमाणु बम” है, विजयेंद्र ने कहा, “अगर उनके पास परमाणु बम है, तो वे उसे अपनी जेब में नहीं रख सकते। अगर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के पास कोई सबूत है, तो उन्हें इसे देश के चुनाव आयोग को देना चाहिए, या वे इसे सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे सकते हैं।” उन्होंने कहा, यहां बेंगलुरु में ड्रामा खड़ा करने से उन्हें कोई मदद नहीं मिलने वाली।

यह भी पढ़ें: ‘मैं लड़ रहा, वो धमकाने आए’, राहुल के बयान पर रोहन बोले- पिता कट्टर लोकतांत्रिक

5 अगस्त को बेंगलूरु आ रहे तो चिन्नास्वामी स्टेडियम जाएं

उन्हें इसे सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देनी चाहिए।” साथ ही राहुल गांधी को सलाह दी कि यदि वे 5 अगस्त को बेंगलुरु आ रहे हैं तो उन्हें चार जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के लिए कर्नाटक के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। इस भगदड़ में 11 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की “गैरजिम्मेदारी” के कारण हुई।

Bengaluru bjp protest against congress august 5 when rahul votes theft expose

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2025 | 05:53 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Karnataka
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.