बेंगलुरु भगदड़: पहले इनकार फिर एक्शन में कर्नाटक सरकार, ACP-DCP सस्पेंड, आयोजक होंगे गिरफ्तार
बेंगलुरु भगदड़ के बाद कार्रवाई करते हुए CM सिद्धारमैया ने कमिश्नर, ACP, DCP समेत कई अफसरों को सस्पेंड कर दिया। घटना के बाद सरकार पर लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे थे।
- Written By: सौरभ शर्मा
कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया (फोटो- सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: RCB के मैच के दौरान बेंगलुरु में हुए दर्दनाक भगदड़ कांड के बाद कर्नाटक सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इस हादसे में 11 लोगों की जान जाने और कई लोगों के घायल होने के बाद अब राज्य सरकार ने पुलिस महकमे पर सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुलिस कमिश्नर, ACP, DCP समेत कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इतना ही नहीं, कार्यक्रम के आयोजकों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है और गिरफ्तारी के संकेत दिए गए हैं। इस मामले में पहले ही टीम मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।
सरकार की ओर से माना गया है कि इस आयोजन में गंभीर लापरवाही हुई, भीड़ नियंत्रण में भारी चूक हुई और सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी थे। मुख्यमंत्री ने स्वीकारा कि अनुमान से कहीं ज्यादा भीड़ जुट गई थी, जिसे काबू नहीं किया जा सका। अब जांच के बाद आयोजकों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। हाई कोर्ट में भी इस मामले को लेकर सुनवाई हो चुकी है और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं।
कमिश्नर से लेकर इंस्पेक्टर तक सस्पेंड
कर्नाटक सरकार ने कार्रवाई करते हुए कब्बन पार्क थाने के इंस्पेक्टर, स्टेशन हाउस मास्टर, स्टेशन हाउस ऑफिसर, एसीपी, सेंट्रल डिवीजन के डीसीपी, स्टेडियम प्रभारी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस कमिश्नर को सस्पेंड कर दिया है। यह कदम सरकार की ओर से उस जनदबाव के बाद उठाया गया है जिसमें भगदड़ की वजह से हुई मौतों को प्रशासनिक चूक बताया जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
पत्नी कमाती है तो गुजारा भत्ता क्यों? हाई कोर्ट ने रद्द किया ₹20,000 महीने देने का आदेश, जानें पूरा मामला
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
‘लंगड़े घोड़े’ वाले बयान पर राहुल गांधी पर बरसे सिंधिया, बोले– क्या यह दिव्यांगों का अपमान नहीं?
आयोजकों पर FIR के बाद गिरफ्तारी की तैयारी
इस हादसे के सिलसिले में टीम आयोजकों के खिलाफ पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी है। अब सरकार की ओर से यह स्पष्ट संकेत हैं कि आयोजकों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। हादसे की मुख्य वजह कम्युनिकेशन गैप, भीड़ नियंत्रण में विफलता और सुरक्षा में लापरवाही को बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं, इसके लिए पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।
