‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखा बैग लेकर पार्लियामेंट पहुंची बांसुरी स्वराज, कांग्रेस पर किया ऐसा कटाक्ष…
भाजपा नेता बांसुरी स्वराज मंगलवार को नेशनल हेराल्ड की लूट लिखा बैग लेकर संसद पहुंची तो कांग्रेसियों में विरोध शुरू हो गया। इस दौरान बांसुरी ने कहा कि इस घोटाले को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को जवाब देना ही होगा।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
नेशनल हेराल्ड की लूट लिखा बैग लेकर संसद पहुंची बांसुरी स्वराज
नई दिल्ली: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर ज्वाइंट पार्लियामेंट की बैठक के लिए मंगलवार को संसद पहुंची भाजपा नेता बांसुरी स्वराज चर्चा का विषय बन गई। इसकी वजह उनकी ओर के दिया गया कोई बयान नहीं बल्कि उनके हाथ में ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखा एक बैग था। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की ओर से चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा नेता भी इस मामले में अब लगातार कांग्रेस पर प्रहार कर रही है।
भाजपा नेत्री बांसुरी स्वराज के संसद में नेशनल हेराल्ड की लूट लिखा बैग लेकर पहुंचने के साथ ही मानो सदन का माहौल गर्म हो गया। कांग्रेस के नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेसियों ने बांसुरी स्वराज और भाजपा पर नाराजगी जताते हुए पार्टी को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
#WATCH | Delhi: BJP MP Bansuri Swaraj arrives at Parliament Annexe building to attend JPC meeting on 'One Nation One Election' carrying a bag with 'National Herald Ki Loot' written on it pic.twitter.com/i4zhdkdF0m — ANI (@ANI) April 22, 2025
‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ वाले बैग पर बोलीं बांसुरी
संसद में ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखे बैग के साथ पहुंची बांसुरी स्वराज ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ-मीडिया में भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी की ओर से दायर की गई चार्जशीट में कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली और विचारधारा स्पष्ट उजागर हो गई है। यह पार्टी सेवा की आड़ में सार्वजनिक संस्थानों को भी अपनी निजी संपत्ति के विस्तार के लिए इस्तेमाल कर रही थी। यह बहुत गंभीर मामला है और देश की सबसे पुरानी पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को इसपर जवाब देना ही होगा।
कांग्रेस नेता सुखदेव ने किया पलटवार
कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने बांसुरी स्वराज को इस मामले में आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के बैग लाकर यह क्या साबित करना चाहती हैं। वह सम्मानित नेता हैं। वह पहले ये बताएं कि लूट कहां हुई है। ये कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की कोशिश रही हैं। ये लोगों को जरूरी मुद्दों से भटकाना चाहते हैं।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ईडी ने राहुल-सोनिया के खिलाफ दायर की है चार्जशीट
ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। आरोप पत्र में विदेश में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और कई फर्मों सहित अन्य का भी नाम है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभियोजन पक्ष की शिकायत पीएमएलए (PMLA) 2002 की धारा 44 और 45 के अंतर्गत धन शोधन के अपराध को लेकर दर्ज कराई गई है।
