नीरव की ‘लूट’ के बाद PNB की बदनाम ब्रांच की जगह खुला कैफे, ब्रैडी हाउस से बैंक स्थानांतरित
नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने मिलकर मुंबई की जिस पीएनबी बैंक की शाखा से 13 हजार करोड़ की लूट की थी, अब उस बैंक को ब्रैडी हाउस से स्थानंतरित कर दिया गया है। उसकी जगह कैफे खोल दिया गया है, जहां लोग कॉफी का मजा ले रहे हैं।
- Written By: Saurabh Pal
ब्रैडी हाउस (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से जुड़े करोड़ों के घोटाले के लिए बदनाम पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस शाखा को एक कैफे में बदल दिया गया है। अब परिसर में ग्राहक आरामदायक कुर्सियों और आलीशान सोफे पर बैठकर और पृष्ठभूमि में बज रहे हल्के संगीत के साथ गर्म जैविक कॉफी का आनंद लेते हैं। यह उस अराजकता के बिल्कुल विपरीत है जो उस समय फैली थी, जब दोनों ने बैंक को 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया था।
नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने मार्च 2011 से नवंबर 2017 के बीच बैंक की ब्रैडी हाउस शाखा के अधिकारियों को रिश्वत देकर एलओयू और विदेशी ऋण पत्रों का उपयोग करके पीएनबी से कथित तौर पर 13,000 करोड़ से अधिक राशि हड़प ली। बेल्जियम में चोकसी की गिरफ्तारी के बाद ब्रैडी हाउस फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस शाखा का संचालन कुछ साल पहले फोर्ट में सर पीएम रोड स्थित पीएनबी हाउस में स्थानांतरित कर दिया गया था।
बता दें कि गुजरात के रहने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने मिलकर बैंक को चूना लगाया था। इसके बाद दोनों विदेश भाग गए। भारत सरकार ने दोनों को भगोड़ा घोषित किया है। वर्तमान समय में सरकार उनके प्रत्यर्पण को लेकर प्रयासरत है।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
SRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
चोकसी को भारत सरकार के द्वारा प्रत्यर्पण के दबाव के बाद बेल्जियम में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार वह कैंसर के इलाज के लिए बेल्जियम में रह रहा था। इससे पहले एंटीगुआ में रहता था, जहां पर उसने गलत दस्तावेजों की मदद से नागरिकता हासिल की थी। अब भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी फिलहाल बेल्जियम की जेल में बंद है। वहीं दूसरी तरफ नीरव मोदी लंदन में रहता है। भारत सरकार नीरव के प्रत्यर्पण के लिए भी प्रयासरत है। इसके लिए ब्रिटिश सरकार से डिप्लोमेटिक गलियारे के जरिए बातचीत जारी है।
