बेंगलुरु : सिलेंडर ब्लास्ट ने ली 8 साल के मासूम की जान, 12 लोग गंभीर रूप से घायल, अचानक गिरी छत..
Banglore Cylinder Blast: बेंगलुरु में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सिलेंडर फटने से एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई, 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह ब्लास्ट सेंट्रल बेंगलुरु के पास हुआ है।
- Written By: गीतांजली शर्मा
बैंगलोर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढ़हे मकान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Banglore Sudden Incident : बेंगलुरु में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सिलेंडर फटने से एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सेंट्रल बेंगलुरु के विल्सन गार्डन के चिन्नायनपाल्या में हुआ है। घनी आबादी वाले इस इलाके में हर घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं।
पूरे मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। सिलेंडर का यह धमाका इतना जोरदार था कि 8 से 10 घर ढह गए। कई घरों की एस्बेस्टस शीट की छतें टूट गईं और दीवारें भी गिर गईं।
घटनास्थल की तस्वीरें आईं सामने
धमाका होने के बाद से चारों तरफ घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें कई दर्जनों घर मलबे में तब्दील होते देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय लोग घरों में सो रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिलेंडर लीक इस धमाके की मुख्य वजह है।
सम्बंधित ख़बरें
होने वाले पीएम के सामने लड़ा चुनाव…हार के बाद बने बाजीगर, वो नेता जिसका हौसला नहीं तोड़ पाई जेल की सलाखें
कर्नाटक की राजनीति में शोक की लहर, लंबी बीमारी के बाद मंत्री डी. सुधाकर का 66 वर्ष की उम्र में निधन
Miami Boat Explosion: अमेरिका के मियामी बोट धमाके में 11 लोग घायल, गैस लीक से हुआ बड़ा हादसा
बिना बहुमत के BJP ने बनाई थी सरकार, लेकिन विजय से मांग रहे ‘सबूत’, राज्यपाल का दोहरा मापदंड क्यों?
यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8:25 बजे हुआ। अदुगोडी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले चिन्नय्यनपल्या इलाके से नियंत्रण कक्ष को सिलेंडर धमाके की सूचना जैसे ही मिली, मात्र एक मिनट में, 8:26 बजे, दो फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना कर दिए गए।
पुलिस और दमकल विभाग की शुरुआती जांच में यह आशंका जताई गई है कि गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण यह धमाका हुआ होगा। पूरे इलाके में धमाके के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे। अचानक से हुए इस हादसे की वजह से आस-पास के मकानों के शीशे टूटकर बिखर गए।
8 वर्षीय मासूम की गई जान
सिलेंडर धमाके में एक 8 वर्ष के मासूम बच्चे की जान चली गई। मरने वाले मासूम की पहचान मुबारक (8 वर्ष) के रूप में हुई है। कुल 12 घायल लोगों में से सात की हालत बेहद गंभीर है। उनके बचाव के लिए उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हड्डियां टूटी हैं तो कई पूरी तरह से झुलस गए हैं।
यह भी पढ़ें: VIDEO: ‘अचानक आई धमाके जैसी आवाज और फिर…’ किश्तवाड़ के पीड़ितों ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी
स्थानीय लोगों में डर का माहौल
सिलेंडर धमाके के बाद से ही दुर्घटनास्थल के आस-पास डर का माहौल बन गया है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि,धमाके की आवाज इतनी तेज थी, कि लगा जैसे किसी ने बम विस्फोट किया हो। धमाके के बाद चारों तरफ धुआं फैल गया और लोग चीखते-चिल्लाते हुए खुद को बचाने के मकसद से घरों से बाहर निकल आए।
