आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम

Ayushman Bharat 8 Years: आयुष्यमान भारत योजना के 8 साल पूरे हो गए। PM नरेंद्र मोदी ने 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को ₹5 लाख तक हेल्थ कवर मिलने की बात कही। जानें योजना के बड़े आंकड़े।
ayushman bharat card 8 years pm narendra modi
पीएम नरेंद्र मोदीसौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो
Published on
Updated on

Ayushman Bharat PM-JAY Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के जरिए शुरू की गई आयुष्यमान भारत योजना को आज यानी 23, सितंबर को 8 साल पूरे हो चुके है। आयुष्मान भारत योजना के बुधवार को आठ साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बताया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे देश के 60 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक की हेल्थ कवरेज मिली है, जो कि इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बनाती हैं। आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "आठ साल पहले, आयुष्मान भारत की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि हर भारतीय को बेहतरीन और किफायती हेल्थकेयर मिल सके।"

सालाना 5 लाख रुपये का हेल्थ कवरेज

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा आज, 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर मिल रहा है, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बन गई है। इसने इलाज के खर्च में रिकॉर्ड बचत मुमकिन बनाई है, जिससे गरीबों और मध्यम वर्ग को फायदा हुआ है।

हेल्थकेयर हर घर के करीब पहुंच रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब तक 500 करोड़ से ज्यादा विजिट दर्ज की जा चुकी हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्राइमरी हेल्थकेयर मजबूत हुई है। आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को मेरी शुभकामनाएं।

स्वास्थय मंत्रालय ने बड़े बदलाव की दी जानकारी

आयुष्यमान भारत योजना के 8 साल पूरे होने पर स्वास्थय मंत्रालय ने बताया कि हेल्थकेयर क्षेत्र में बड़े बदलाव लाए जा रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, "8 साल बाद भी, आयुष्मान भारत PM-JAY हेल्थकेयर के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। अच्छी क्वालिटी की हॉस्पिटल केयर को ज्यादा लोगों तक पहुंचाकर और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करके, यह स्कीम परिवारों की तब मदद करती है जब उन्हें इलाज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।"

आयुष्यमान भारत योजना में अब तक हुए काम

  • इस योजना के तहत अब तक 48.54 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

  • 13 करोड़ से ज्यादा बार हॉस्पिटल में भर्ती होने की सुविधा मिली।

  • ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा का इलाज संभव हुआ।

  • 39,000 से ज्यादा हॉस्पिटल इससे जुड़े हैं।

ayushman bharat card 8 years pm narendra modi
विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा क्या बोले?

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 साल पहले 'सेवा का संकल्प' लिया था, जिसने लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बदल दिया है। आज 'आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई', जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। देश भर में आधा अरब से ज्यादा लोगों को कवर करती है।

60 करोड़ से ज्यादा लोगों को कवर करने, 48.54 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने और 13 करोड़ से ज्यादा लोगों के इलाज का लाभ उठाने के साथ, यह योजना पूरे भारत में परिवारों के लिए अच्छी क्वालिटी की हेल्थकेयर और आर्थिक सुरक्षा के वादे को हकीकत में बदल रही है।

ayushman bharat card 8 years pm narendra modi
Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

गरीब और जरूरतमंद के लिए इलाज की चिंता कम

देश भर में 39,000 से ज्यादा सूचीबद्ध सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के जरिए 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का हॉस्पिटलाइजेशन और इलाज का लाभ उठाया गया है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों परिवारों के लिए बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाया है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए यह योजना इलाज के खर्च की चिंता कम कर, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन का संबल बनी है।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com