Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

’20 जनवरी से अयोध्या में प्रवेश बंद, बॉर्डर सील…’, ट्रैफिक एडवायजरी हुई जारी

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 20, 2024 | 05:18 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) होनेवाली है। राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां आखिर दौर में हैं। इसके लिए और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। इसी क्रम में अयोध्या के बॉर्डर को सील कर दिया गया है और शहर में एंट्री बंद हो गई है। शहर में एटीएस के कमांडो समेत रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने मोर्चा संभाला है।

उल्लेखनीय है कि  अयोध्या में 20 जनवरी की सुबह से ही वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहीं, शहर के अधिकारीयों ने होटल्स और धर्मशालाओं में रुके लोगों से घर जाने की अपील की हैं। इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर अचूक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं, जिन लोगों को पास उपलब्ध कराए गए हैं सिर्फ वही लोग अयोध्या प्रवेश कर सकेंगे। 

भारी वाहनों का रूट बदला 

कार्यक्रम को  देखते हुए हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। लखनऊ से अयोध्या के रूट पर सबसे ज्यादा बैरिकेडिंग की गई है। कानपुर, लखनऊ और बाराबंकी जबकि गोंडा, बस्ती और गोरखपुर से आने वाले वाहनों को दूसरी जगहों से भेजा जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या से होकर जाने वाली रोडवेज बसों को 21 और 22 जनवरी को किसी अन्य रूट से भेजा जाएगा। राम मंदिर उद्घाटन के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए बसों की अयोध्या में एंट्री नहीं होगी। वहीं, 22 जनवरी को कोई भी ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन पर नहीं रुकेगी। साथ ही बिना निमंत्रण के कोई भी बाहरी व्यक्ति राम नगरी में प्रवेश नहीं कर सकेगा। यही नहीं स्थानीय लोगों को भी पास जारी किए गए हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

सीएम योगी के सम्मान में इस्तीफा देने वाले GST डिप्टी कमिश्नर की नौकरी फर्जी है! भाई ने किया सनसनीखेज दावा

‘योगी जी का अपमान नहीं सह सकता’, GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा, पत्नी को फोन कर फूट-फूटकर रोए

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, ‘ग्रीन कॉरिडोर’ से लखनऊ मेदांता रेफर

राहुल गांधी कब जाएंगे राम मंदिर में दर्शन करने? कांग्रेस के सांसद ने दी जानकारी

सुरक्षा को लेकर क्या बोले अयोध्या जोन के आईजी?

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा, “हम सभी तैयारियां कर रहे हैं। रिहर्सल भी की जा रही है। सभी एजेंसियों के साथ समन्वय बना रहे हैं। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। मेहमानों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमने सभी लोगों से अपील की है कि 23 जनवरी के बाद दर्शन करने के लिए आए।”

Ayodhya ram mandir entry closed in ayodhya traffic advisory issued

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2024 | 05:18 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ram Mandir inauguration

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.