Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अयोध्या में मंत्रोच्चारण के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, जय श्रीराम से गूंजा परिसर

अयोध्या राम मंदिर में पूरे रीती रिवाज के राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सीएम योगी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 05, 2025 | 12:36 PM

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: अयोध्या में आज को राम मंदिर के प्रथम तल में बने राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हो गई। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने 101 शंकराचार्य के साथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की, जिन्हें विशेष तौर पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया था।

आज गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अयोध्या में राम दरबार और गर्भगृह के चारों कोनों में बने परकोटे समेत अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पांच सौ मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। 

क्यों है गंगा दशहरा दिन खास

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक गंगा दशहरा वह दिन है जब राजा भगीरथ की तपस्या से प्रेरित होकर पवित्र नदी गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर उतरी थीं। यही कारण है कि इस दिन को हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, ‘ग्रीन कॉरिडोर’ से लखनऊ मेदांता रेफर

मुस्लिम युवक ने मंदिर में मूर्ति के सामने किया शौच, इससे पहले अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने बैठा था शख्स

भारत का सबसे अमीर मंदिर: जहां भगवान को चढ़ता है अरबों का चढ़ावा और सरकार को जाता है टैक्स

राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध! परिसर में घुसे कश्मीरी युवकों की नमाज पढ़ने की कोशिश, हिरासत में लिए गए युवक

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी अनिल मिश्रा ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्वाहन 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट के बीच आयोजित किया गया। मुख्य राम दरबार के अलावा, राम मंदिर परिसर के भीतर आठ अन्य मंदिरों का अभिषेक भी किया गया। उन्होंने कहा कि समारोह पूरे धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रों के साथ आयोजित किएगए।

सीएम योगी ने की रामलला की पूजा

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमान गढ़ी जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे राम मंदिर पहुंचे और रामलला की पूजा की।

प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह पावन अवसर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की… — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2025

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह पावन अवसर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की नूतन अभिव्यक्ति है। सियावर श्री रामचन्द्र की जय!’

अमरनाथ यात्रियों का सफर होगा आसान, कश्मीर में बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज, PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन

पीएम ने की थी राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

बता दें कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर परिसर में रामलला की मूर्ति का पहला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित किया गया था। यहां भव्य कार्यक्रम में पीएम मोदी ने खुद रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की थी, जिसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ayodhya ram darbar praan pratishtha with chanting of mantras

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2025 | 12:12 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ram Mandir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.