Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहती है बीजेपी, यमुना से पानी की आपूर्ति रोकी: आतिशी

  • Written By: मनोज पांडे
Updated On: May 22, 2024 | 01:18 PM

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को निशाना बनाने के लिए एक नई साजिश रची है और हरियाणा सरकार के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति रोक दी है। आप नेता के आरोप पर भाजपा या हरियाणा सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही भाजपा आप को निशाना बनाने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव की घोषणा के पांच दिनों के अंदर ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया जिससे ‘आप’ चुनाव-प्रचार न कर सके।

अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद भाजपा ने उन्हें फंसाने के लिए पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया लेकिन उनकी यह साजिश भी विफल हो गई। आतिशी ने आरोप लगाया, फिर उन्होंने पार्टी को विदेशी फंडिंग का पुराना मुद्दा उठाया और अब अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से भाजपा ने दिल्ली को यमुना के पानी की आपूर्ति रोक दी है। आतिशी ने कहा कि यह मामला तब सामने आया जब उन्हें उन इलाकों से भी पानी की कमी की शिकायतें मिलनी शुरू हुईं, जहां पहले कभी लोगों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। आतिशी ने कहा कि वह बुधवार को ही हरियाणा सरकार को पत्र लिखेंगी। अगर उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह इस मुद्दे के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी।

जब अरविंद केजरीवाल को जेल में नहीं रख पाये, जब स्वाति मालीवाल का दाव नहीं चला, जब ED द्वारा विदेशी फंडिंग के आरोप का असर नहीं पड़ा, तो भाजपा ने एक नयी साज़िश रची… पिछले एक हफ़्ते से, अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से, दिल्ली का पानी रोका जा रहा है। दिल्ली में पानी की क़िल्लत पैदा… https://t.co/IngFe2Jb9W — Atishi (@AtishiAAP) May 22, 2024


आप नेता ने कहा, वजीराबाद में यमुना का स्तर अधिकतर 674 फुट पर रहता है और सबसे निचले स्तर पर भी 672 फुट पर रहता है, लेकिन 11 मई को यह 671.6 फुट पर था और तीन दिनों तक इसी स्तर पर रहा। 14 और 15 मई को यह 671.9 फुट पर था और फिर 16 मई को यह घटकर 671.3 फुट पर आ गया और फिर अगले तीन दिनों में यमुना का जल स्तर और गिरकर 671 फुट पर पहुंच गया। आतिशी ने कहा, ”21 मई को शायद इतिहास में पहली बार यमुना का जल स्तर 670.9 फुट पर पहुंच गया था।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे मनपा में तीन साल के प्रशासनिक कार्यों पर घमासान, भाजपा ने मांगा फंड खर्च का पूरा हिसाब

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?

आतिशी ने भाजपा पर ‘आप सरकार की छवि खराब करने और ‘दिल्ली के लोगों को परेशान करने’ के लिए ऐसा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, वे राजधानी में जल संकट पैदा करना चाहते हैं। मैं दिल्ली के लोगों को आगाह करना चाहता हूं कि आने वाले दिनों में 25 मई तक ऐसी और चीजें होंगी। वे मतदाताओं को बरगलाने के लिए ऐसा करेंगे। मैं भाजपा को बताना चाहती हूं कि आप दिल्ली की जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते।

Atishi said bjp has stopped water flow to delhi to create crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2024 | 01:18 PM

Topics:  

  • AAP
  • BJP
  • Delhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.