Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अतीक- अशरफ हत्याकांड पर संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘कानून व्यवस्था पर सवाल…’

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Apr 16, 2023 | 12:43 PM

संजय राउत (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: शनिवार की रात को उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर अतीक अहमद (Atique Ahmad) और उसके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद हर कोई उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना कर रहा है। इस मर्डर केस पर ठाकरे गुट के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कमेंट किया है। आइए जानते है राउत ने क्या कहा… 

उत्तर प्रदेश में 144 लागू 

संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा, ‘प्रयागराज में कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में 144 लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार वहां की स्थिति को संभालने में सक्षम है। पुलिस के सामने ऐसी हत्या होना गंभीर बात है। अतीक के बेटे का एनकाउंटर हुआ, उसका कुछ लगा नहीं। ऐसा एनकाउंटर मुंबई में भी हो चुका है’।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान विवाद पर भड़के संजय राउत, बोले- क्या देश में और कोई मुद्दा नहीं बचा?

‘शिंदे को हराना है तो घर लौट आएं गणेश नाईक’, संजय राउत ने दिया शिवसेना UBT में शामिल होने का बड़ा ऑफर!

जिप-पंचायत समिति चुनाव: संभाजीनगर में बदले सियासी समीकरण, परदे के पीछे की रणनीति उजागर

‘संजय राउत का सवाल’, टीपू सुल्तान पर गुस्सा तो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच पर चुप्पी क्यों?

#WATCH यह एक राज्य का विषय है। हत्या हुई, धारा 144 लगाई गई, वहां की सरकार ने किया और वे सक्षम है यह करने में, यह उनका विषय है लेकिन दिनदहाड़े पुलिस के बीच अगर हत्या हुई है तो यह गंभीर बात है। यह क़ानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है: अतीक और अशरफ की हत्या पर राज्यसभा सांसद… pic.twitter.com/b7tMkyEDGX — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023

मुंबई में भी हुए एनकाउंटर 

राउत (Sanjay Raut) ने आगे कहा, ‘अगर पुलिस हिरासत में हत्याएं हो रही हैं तो यह कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। गुंडागर्दी तोड़ने के लिए महाराष्ट्र के मुंबई में एनकाउंटर भी हो चुके हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाया जाता है।’ राउत ने यह भी कहा कि अगर पुलिस बल में हत्याएं होती हैं तो कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है।

लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े

अतीक अहमद हत्याकांड पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “ये एक राज्य का विषय है। किसी और राज्य की कानून व्यवस्था पर बयान देना सही नहीं। हालांकि दिनदहाड़े पुलिस के बंदोबस्त के बीच अगर हत्या होती है, तो ये गंभीर है। उस राज्य के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े होते हैं, चाहे वह माफिया ही क्यों न हो।”

सीबीआई ने भेजा अरविंद केजरीवाल को समन 

इस दौरान उन्होंने सीबीआई द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जारी किए गए समन के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने कहा, हम इस नीति के शिकार हैं। महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश इस नीति के शिकार हैं। जो सरकार के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें एजेंसी फॉलो करती है। हम जैसे लोगों से तुरंत पूछताछ की जाती है, यहां तक कि गिरफ्तार भी किया जाता है।’

Atique ahmad ashraf ahmed shot dead sanjay raut reacted on atiq ahmed murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2023 | 12:43 PM

Topics:  

  • Atiq Ahmad
  • Prayagraj
  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.