Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी सहित पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे घोषित, पुष्कर सिंह धामी-केशव प्रसाद मौर्य सहित ये 10 दिग्गज हारे

  • By सुभाष यादव
Updated On: Mar 11, 2022 | 08:48 AM

ANI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव (Assembly Election Results 2022) के नतीजे घोषित हो गए हैं। चार राज्यों में भाजपा ने सत्ता में प्रचंड जीत के साथ वापसी की है। हालांकि पंजाब में आप ने जीत का परचम लहराया है। चुनाव नतीजे भले ही बीजेपी के पक्ष में रहे लेकिन कई दलों के दिग्गज इस चुनाव में हार गए। 

ज्ञात हो कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित कई दिग्गज चुनाव हारे हैं। भाजपा ने भले ही उत्तराखंड में प्रचंड जीत के साथ वापसी की है लेकिन खटीमा सीट पर पार्टी को तब बड़ा झटका लगा जब सूबे में पार्टी का चेहरा पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। उन्हें कांग्रेस के भुवनचंद्र कापड़ी ने हराया है। 

सम्बंधित ख़बरें

अकोला चुनाव में AIMIM की एंट्री से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल? जानिए पूरा समीकरण

भ्रष्टाचार पर लगाम व पारदर्शी मनपा, 80 जगहों पर लाइव टेलीकास्ट; भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता: फडणवीस

नासिक चुनाव 2026: 100+ सीटों का लक्ष्य, नासिक में डटे भाजपा के संकट मोचन गिरीश महाजन

भाजपा के गढ़ में शिंदे सेना की एंट्री होगी या नहीं? यवतमाल नगर परिषद में आज तय होगी सत्ता की रूपरेखा

गौर हो कि उत्तराखंड में कांग्रेस के चुनाव अभियान की अगुवाई करने वाले हरीश रावत अपनी सीट से चुनाव हार गए। ऐसे ही पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भदौड़ और चमकौर साहिब दो सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों जगहों से हार गए। नवजोत सिंह सिद्धू भी अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आप उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर ने हराया है। आप की लहर में पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चुनाव हार गए हैं। 

पंजाब के पांच बार सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल भी आम आदमी की लहर में चुनाव हार गए हैं। लंबी सीट पर आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह ने 11 हजार वोटों के अंतर से हराया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को भी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें जलालाबाद सीट से आप उम्मीदवार जगदीप कम्बोज ने 29 हजार के वोटों के अंतर से हराया है। 

वहीँ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट पर समाजवादी पार्टी की डॉक्टर पल्लवी पटेल से हार गए हैं। पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मौर्य के अलावा योगी सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शामली जिले की थानाभवन सीट पर राष्‍ट्रीय लोकदल के अशरफ अली खान से 10 हजार से अधिक वोटों से हार गए हैं।

Assembly election results 2022 pushkar singh dhami keshav prasad maurya and other lost elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2022 | 08:48 AM

Topics:  

  • AAP उम्मीदवार
  • Amritsar East
  • Arvind Kejriwal
  • BJP
  • Charanjit Singh Channi
  • Congress
  • Manipur
  • PM Narendra Modi
  • Punjab
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.