Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पांच में से चार राज्यों में भाजपा को बढ़त, पंजाब में आप की बल्ले-बल्ले

  • By सुभाष यादव
Updated On: Mar 10, 2022 | 12:27 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Election Result 2022) के लिए डाले गए मतों की बृहस्पतिवार को जारी गणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजनीतिक दृष्टि से अहम उत्तर प्रदेश राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) को पछाड़ती हुई और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ती दिख रही है। 

मतगणना के रुझान के अनुसार, भाजपा ने उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी बढ़त बना ली है। सभी की निगाहें राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में लगातार दूसरी बार काबिज होने की कोशिश कर रही है। उत्तर प्रदेश की कुल 403 सीटों में से 368 सीट के उपलब्ध रुझान के अनुसार, सत्तारूढ़ दल 236 सीटों पर आगे है, जबकि चुनाव प्रचार रैलियों में भारी भीड़ जुटाने में सफल रहे अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा 97 सीटों पर बढ़त बनाकर दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा भगवा दल की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) नौ सीट पर आगे है। 

सम्बंधित ख़बरें

आखिरकार विधायक अडबाले हुए ‘कांग्रेसी’, चचेरे भाई के लिए पहना कांग्रेस का दुपट्टा

सेवा के वादों के बीच विरासत की जंग: नासिक चुनाव में परिवारवाद हावी; कार्यकर्ता पीछे, परिजन आगे!

BMC चुनाव के लिए कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, दवा से लेकर छत तक, जानें घोषणपत्र में खास क्या ?

UP News: सहारनपुर में मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल, पत्थरबाजी से इलाके में तनाव

कांग्रेस चार और बसपा तीन सीट पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में भाजपा को 42.8 प्रतिशत और सपा को 31.1 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया था। इस राज्य में 80 लोकसभा सीट हैं। दो साल बाद होने वाले आम चुनाव से पहले हुए इन विधानसभा चुनावों को अहम माना जा रहा है। इन चुनावों में ‘आप’ भी दिल्ली से बाहर अपनी पकड़ मजबूत करने में कामयाब होती दिख रही है। 

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के रुझानों के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी पंजाब की 117 सीटों में से 89 पर आगे है। कांग्रेस 13 सीट पर बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पास सात और भाजपा के पास पांच सीट पर बढ़त है। इसके अलावा जलालाबाद सीट पर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल तथा चमकौर साहिब एवं भदौड़ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस नेता एवं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े नेता अपनी-अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। 

गोवा में सत्तारूढ़ दल कुल 40 में से 18 सीट पर आगे है, जबकि उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस 12 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। अभी तक के रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी (एमजीपी) सरकार गठन में अहम भूमिका निभा सकती है। फिलहाल एमजीपी छह सीट पर आगे है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और आम आदमी पार्टी (आप) एक-एक सीट पर आगे हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार तीन सीट पर बढ़त बनाए हुए है। 

उत्तराखंड में 70 सीट में 63 सीट के अब तक प्राप्त रुझान के अनुसार, भाजपा 44 सीट पर और कांग्रेस 15 सीट पर आगे है। उत्तराखंड में कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से पीछे चल रहे हैं।

भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खटीमा सीट पर पीछे चल रहे हैं। मणिपुर की 60 में से 37 सीटों के उपलब्ध रुझानों के अनुसार, भाजपा 15 और कांग्रेस पांच सीट पर आगे है। नेशनल पीपल्स पार्टी की सात और नगा पीपल्स फ्रंट की पांच सीटों पर बढ़त है। (एजेंसी) 

Assembly election result 2022 bjps lead in four out of five states aap in punjab

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2022 | 12:27 PM

Topics:  

  • AAP उम्मीदवार
  • Akhilesh Yadav
  • Amritsar East
  • Arvind Kejriwal
  • BJP
  • Charanjit Singh Channi
  • CM Yogi Adityanath
  • Congress
  • Keshav Prasad Maurya
  • PM Narendra Modi
  • Punjab
  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh Assembly Elections
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.