Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल का निधन, जोधपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का 81 वर्ष की उम्र में जोधपुर एम्स में निधन हो गया। वे पाली जिले के जीवंद कलां गांव के निवासी व अपने गांव के पूर्व सरपंच भी रह चुके थे।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 30, 2025 | 05:25 PM

अश्विनी वैष्णव के दिवंगत पित दाऊलाल वैष्णव (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जोधपुर: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार को जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। 81 वर्षीय दाऊलाल वैष्णव पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुबह 11:52 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। प्रदेश के  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है।

AIIMS जोधपुर प्रशासन ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि दाऊलाल वैष्णव को बचाने के लिए मेडिकल टीम ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों के दुख को सहन करने की शक्ति की कामना करते हुए अस्पताल ने शोक संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से जोधपुर पहुंचे और सीधे अस्पताल जाकर अंतिम समय में पिता के पास मौजूद रहे।

सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे दाऊलाल वैष्णव
दाऊलाल वैष्णव मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कला गांव के निवासी थे। वह अपने जीवनकाल में वकील और टैक्स एडवाइजर के रूप में सक्रिय रहे और बाद में जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र की महावीर कॉलोनी में आकर बस गए। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया और अपने पैतृक गांव में सरपंच के रूप में सेवा दे चुके हैं। अंतिम समय तक वे सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे।

सम्बंधित ख़बरें

विपक्ष के सवालों के बीच दुनिया को ‘इलेक्शन’ कराने का पाठ पढ़ाएगा ECI, भारत मंडपम में लगेगी क्लास

बच्चों के हिस्से का 2000 करोड़ डकार गए राजस्थान के अधिकारी, मिड डे मील में बड़ा घोटाला आया सामने

संभल में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी मस्जिद पर प्रशासन का सख्त निर्देश, 15 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

‘कितनी मस्जिदें गिराओगे?’ फैज-ए-इलाही के पास अतिक्रमण अभियान पर भड़के इमरान, सरकार की कमजोरी पर सवाल

माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के पिताजी श्री दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!… — Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 8, 2025

मुख्यमंत्री और AIIMS प्रशासन ने जताया शोक
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए शोक प्रकट करते हुए लिखा, माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी श्री दाऊलाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। AIIMS जोधपुर ने भी अपने आधिकारिक पोस्ट में परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में गिरे कितने राफेल? कंपनी ने दिया जवाब, चीन की चाल हुई बेनकाब

दाऊलाल वैष्णव के परिवार में उनकी पत्नी सरस्वती वैष्णव, बड़े पुत्र अश्विनी वैष्णव (रेल मंत्री) और छोटे बेटे आनंद वैष्णव हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार जोधपुर में किया जाएगा और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Ashwini vaishnaw father daulal passes away aiims jodhpur cm condolences

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2025 | 03:02 PM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Latest Hindi News
  • Rajasthan CM Bhajanlal Sharma
  • Rajasthan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.