वक्फ बिल पास होते ही देशभर में बवाल! रांची से लेकर कोलकाता तक सड़क पर उतरे हजारों मुसलमान, देखें VIDEO
Muslims Protest Against Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल 2024 संसद से पारित हो गया है। इधर वक्फ बिल के पास होने के विरोध में देश के कई शहरों में आज प्रदर्शन हो रहे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वक्फ बिल पास होते ही देशभर में बवाल! रांची से लेकर कोलकाता तक सड़क पर उतरे हजारों मुसलमान, देखें VIDEO
Muslims Protest Against Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल 2024 संसद से पारित हो गया है। बुधवार को लोकसभा तथा गुरुवार को पूर्ण बहुमत के साथ राज्यसभा से बिल पास हो गया। इधर वक्फ बिल के पास होने के विरोध में देश के कई शहरों में आज प्रदर्शन भी हो रहे हैं। जुमे के नमाज के बाद रांची-कोलकाता तथा अहमदाबाद समेत कई शहरों में मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बिल को वापस लेने की मांग की। वहीं अहमदाबाद में पुलिस द्वारा 50 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में रखा।
बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन का व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में मुस्लिम समाज के पुरुष और महिलाएं सड़कों पर उतरकर बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग वक्फ बिल वापस करो के नारे लगाते दिखे।
रांची में भी प्रदर्शन
वहीं, दूसरी तरफ रांची में भी अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम) ने संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित वक्फ बिल में संशोधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद एकरा मस्जिद के बाहर प्रदर्शनकारियों द्वारा हाथों में बैनर लेकर अपनी मांगें रखीं गई और इस संशोधन का विरोध जताया। प्रदर्शनकारी बिल में बदलाव को अपने अधिकारों पर हमला मान रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर भड़का विपक्ष, सीपीआई नेता डी. राजा बोले- सत्ता का दुरुपयोग बंद करे भाजपा
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
शांतनु सिन्हा की सेवा समाप्त, नहीं मिला इस्तीफे का मौका, ED कार्रवाई के बाद पर सुवेंदु सरकार की बड़ी कार्रवाई
कोलकाता में सड़कों पर नमाज को लेकर भारी तनाव, पुलिस एक्शन के बाद भड़का गुस्सा; इलाके में जमकर बवाल
देखें वीडियो
#WATCH | Kolkata: Muslim organisations, under the banner of Joint Forum for Waqf Protection, are holding protests against the Waqf Amendment Bill. pic.twitter.com/gyLv2iBwjQ — ANI (@ANI) April 4, 2025
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बिहार में भी कड़ा विरोध प्रदर्शन
उधर, बिहार के जमुई के रजा नगर गौसिया मस्जिद में भी जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदरेशन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे। लोगों ने सीएम नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा विधानसभा चुनाव सबक सिखाने की बात भी कही।
