indian army दुश्मनों पर ‘अस्मि’ मशीन पिस्टल से बरपाएगी कहर, 1 मिनट में होगी गोलियों की बारिश
भारत आधुनिक हथियारों के निर्माण क्षेत्र लगातार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। अब तक भारत विदेश से आधुनिक हथियार खरीदता था, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों का प्रयास अब रंग ला रहा है। DRDO और कर्नल प्रसाद बंसोड़ के सहयोग से एक नए आधुनिक स्वदेशी ASMI 550 मशीन पिस्टल निर्माण हुआ है।
- Written By: Saurabh Pal
(फोटो- सोशल मीडिया)
हैदराबादः भारत आधुनिक हथियारों के निर्माण क्षेत्र लगातार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। अब तक भारत विदेश से आधुनिक हथियार खरीदता था, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों का प्रयास अब रंग ला रहा है। DRDO और कर्नल प्रसाद बंसोड़ के सहयोग से एक नए आधुनिक स्वदेशी ASMI 550 मशीन पिस्टल निर्माण हुआ है। जिसे हालही में सेना के नॉर्दर्न कमांड खरीदा है। इससे पहले भी 550 ऐसी गन्स सेना के लिए खरीदी जा चुकी हैं, जो भारतीय रक्षा उद्योग के लिए एक बड़ी सफलता है।
बता दें कि इससे पहले DRDO और HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) द्वारा तेजस हल्का लड़ाकू विमान (LCA) बनाया गया था। यह सुपरसोनिक गति पर उड़ान भरने और हवा से हवा में और हवा से जमीन पर हमले करने में सक्षम है। जिसकी कई देशों से डिमांड भी आई है।
ये भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर : भारी हंगामे के बीच विधानसभा राज्य का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग वाला प्रस्ताव पारित
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Taxi Strike: 15 साल से नहीं बढ़ा किराया! भड़के टैक्सी चालक, दिल्ली में 21 -23 मई तक हड़ताल का ऐलान
मेडिकल स्टोर हड़ताल के बीच अलर्ट पर मुंबई प्रशासन, जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश
चंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली विधान परिषद चुनाव 18 जून को; जिला परिषदों में चुनाव न होने से घटे कुल मतदाता
MP में भीषण गर्मी से पिघल गई सड़क, खजुराहो में पारा 46.8 डिग्री, 22 जिलों में तापमान 44 के पार
वहीं बता दे कि ASMI पिस्टल का निर्माण DRDO और कर्नल प्रसाद बंसोड़ के सहयोग से हुआ है। हैदराबाद की लोकेश मशीन कंपनी इसे बनाने का कार्य कर रही है। यह पूरी तरह स्वदेशी है।
बता दें कि ASMI ‘अस्मि’ एक संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब है गर्व है। इस मशीन पिस्टल से आतंकियों और दुश्मनों के खिलाफ नजदीकी लड़ाई में यह पिस्टल बेहद प्रभावी है। यह चार महीने में बनकर तैयार हुी है।
ASMI पिस्टल क्यों है खास
- हल्का वजन: ASMI पिस्टल का वजन केवल 2 किलोग्राम है, जिससे इसे आसानी से संभाला और उपयोग किया जा सकता है। यह विशेष रूप से सेना और पुलिस के लिए उपयोगी है, जिन्हें जल्दी से मूवमेंट और एक्शन में आने की आवश्यकता होती है।
- उच्च फायरिंग स्पीड: यह पिस्टल प्रति मिनट 600 राउंड फायर करने में सक्षम है, जिससे यह निकट और मीडियम रेंज में प्रभावी है।
- 9mm गोलियां: ASMI पिस्टल में 9mm की गोलियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सामान्यतः भारतीय सेना द्वारा उपयोग में लाई जाती हैं, जिससे यह आसानी से सप्लाई में शामिल हो जाती है।
- स्मार्ट डिज़ाइन: इसका डिजाइन आधुनिक और एर्गोनोमिक है, जिससे इसे लंबे समय तक पकड़कर रखना और उपयोग करना आसान होता है। इसमें पिकैटिनी रेल भी है, जिससे अतिरिक्त उपकरण (जैसे नाइट विजन, ऑप्टिक्स) जोड़े जा सकते हैं।
- अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता: ASMI को पूरी तरह से भारत में विकसित किया गया है, जिससे यह आत्मनिर्भरता के तहत एक बड़ी उपलब्धि है। इसकी निर्माण लागत अन्य आयातित मशीन पिस्टल की तुलना में कम है, जो इसे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए किफायती बनाती है।
- किफायती और असरदार: यह पिस्टल एक किफायती विकल्प है, जिससे भारतीय सुरक्षा बलों के लिए विदेशी पिस्टल की बजाय इसे चुनना फायदेमंद है।
