Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेना दिवस : पुरी के कलाकार की अद्भुत कलाकारी, माचिस की तीलियों से बनाया टी-90 भीष्म टैंक का मॉडल

भारतीय सेना (Indian Army) आज अपना 74वां आर्मी दिवस (74th Army Day ) मनाएगी।

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Jan 15, 2022 | 08:50 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

ओडिशा: हर साल 15 जनवरी का दिन भारत में सेना दिवस (Army Day) के तौर पर मनाया जाता है। साल 1949 में इसी दिन केएम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने थे। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय सेना (Indian Army) आज अपना 74वां आर्मी दिवस (74th Army Day ) मनाएगी।  

भारतीय सेना (Indian Army) की आधिकारिक रूप से स्थापना 1 अप्रैल, 1895 को हुई थी। हालांकि, 15 जनवरी 1949 को देश को भारतीय सेना  का पहला प्रमुख मिला था। तब से यह दिन पूरे देश में मनाया जाता है। लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ, जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला। 

सम्बंधित ख़बरें

Indian Army Day: आजादी के बाद भी अंग्रेजों के पास थी भारतीय सेना! जानें 15 जनवरी की वो ऐतिहासिक घटना

Indian Army Day: …तो आज लेह भारत का हिस्सा नहीं होता, यहां पढ़िए भारतीय सेना से जुड़ी अनसुनी कहानी

इस दिन को और खास बनाने के लिए एक पुरी के एक कलाकार ने माचिस की तीलियों से टी-90 भीष्म टैंक का एक मॉडल तैयार किया है।इस कलाकार का नाम कलाकार सास्वत रंजन साहू है।

Odisha | On the occasion of Army Day, an artist has prepared a model of T-90 Bhishma, an Indian army tank using 1,774 matchsticks “This is a tribute to the sacrifice of our soldiers,” Saswat Ranjan Sahoo, an artist from Puri pic.twitter.com/QOf0Lf8XMf — ANI (@ANI) January 14, 2022

सास्वत रंजन साहू ने कहा, “यह हमारे सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि है। सेना दिवस पर कुछ अलग करने के लिए मैंने 5 दिन में ये टैंक बनाया है।”

दरअसल, सेना दिवस सेना की आजादी का जश्न है। इस समय 11 लाख 30 हजार भारतीय सैनिक थल सेना में अलग-अलग पदों पर कार्यरत हैं, जबकि 1948 में सेना में तकरीबन दो लाख सैनिक थे। सेना दिवस देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने की प्रेरणा का पवित्र अवसर माना जाता है साथ ही यह देश के जांबाज रणबांकुरों की शहादत पर गर्व करने का एक विशेष मौका भी है।

Army day on the occasion of army day an artist has prepared a model of t 90 bhishma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2022 | 08:50 AM

Topics:  

  • Indian Army Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.