Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार

NDA Passing Out Parade In Pune: पुणे में आयोजित एनडीए के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में सेना प्रमुख ने कैडेट्स को 'सेवा परमो धर्मः' का संदेश दिया व अपने 42 वर्षों के सैन्य जीवन के अनुभव साझा किया

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: May 30, 2026 | 02:06 PM

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

NDA Passing Out Parade 150th Course: एनडीए (National Defence Academy) के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड कार्यक्रम का भव्य आयोजन शनिवार को पुणे में किया गया। इस दौरान परेड का निरीक्षण सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पासआउट हो रहे कैडेट्स को संबोधित करते हुए अपने 42 वर्षों के सैन्य जीवन के अनुभव साझा किया। इस कार्यक्रम के साथ ही 355 कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल हो गए।

एनडीए में जो शुरू होता है, वह जीवन भर  साथ रहता है

बता दें कि समारोह का आयोजन खेतपाल परेड ग्राउंड में किया गया, जहाँ स्नातक कैडेटों ने सेना, नौसेना और वायु सेना में शामिल होने से पहले सैन्य अनुशासन और सटीकता का प्रदर्शन करते हुए मार्च किया। 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते हुए सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि बेहद गौरवपूर्ण और व्यक्तिगत रूप से विशेष है। 42 साल पहले मैं इसी परेड ग्राउंड से गुजता था। आज जब मैं अपनी वर्दी उतारने की तैयारी कर रहा हूं और आप अपनी वर्दी पहनने जा रहे हैं, तो मैं पूरे यकीन से कह सकता हूं कि एनडीए में जो शुरू होता है, वह जीवन भर आपके साथ रहता है।

‘चीता स्क्वाड्रन’ को दी विशेष बधाई

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने परेड कमांडर, सभी कैडेट्स और पुरस्कार विजेताओं की सराहना की व ‘चीता स्क्वाड्रन’ को विशेष बधाई दी। इस दौरान उन्होंने 12 मित्र देशों से आए चार विदेशी कैडेट्स का भी जिक्र करते हुए कहा कि अलग-अलग देशों से आए ये युवा एक ही मूल्यों और एक ही मिट्टी से जुड़कर जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

NDA 150th POP: पुणे में गरजे 355 जांबाज, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी

लद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!

सेना टेंडर घोटाला: कर्नल ही निकला मास्टरमाइंड! CBI ने हिमांशु बाली को किया गिरफ्तार, जांच में खुले कई राज

आसमान की मास्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या, वायुसेना में रचा इतिहास; नए लड़ाकू पायलटों को देंगी ट्रेनिंग

#WATCH | Pune, Maharashtra | Indian Army Chief General Upendra Dwivedi meets and interacts with NDA cadets and their families after the Passing Out Parade (POP) and shares a squadron photograph with them https://t.co/4YJDwJLCQ2 pic.twitter.com/hm8WnelWPi — ANI (@ANI) May 30, 2026

ऑपरेशन सिंधु का किया जिक्र

सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए ऑपरेशन सिंधु’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज खतरे वर्दी में या घोषित मोर्चे पर नहीं आते। ‘ऑपरेशन सिंधु’ ने साबित किया है कि राष्ट्रीय शक्ति को कितनी सटीकता और दृढ़ता से प्रदर्शित किया जा सकता है।

महिला कैडेट्स का बढ़ाया मनोबल

सेना प्रमुख ने महिला कैडेट्स का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि महिला कैडेट्स हर मानक पर खरी उतरी हैं। युद्ध और सेवा लिंग-निरपेक्ष होती है। उन्होंने उनके परिवारों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनका समर्थन किया और एनडीए मे शामिल होने के उनके सपनो को पूरा करने में मदद की।

यह भी पढ़े- IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक

जनरल द्विवेदी ने प्रशिक्षकों और स्टाफ की मेहनत की तारीफ की और पासआउट कैडेट्स को ‘सेवा परमो धर्मः’ (अर्थात निःस्वार्थ भाव से दूसरों की सहायता करना ही मानव का सबसे बड़ा कर्तव्य और सबसे बड़ा धर्म है) का स्मरण कराते हुए कहा कि इस पेशे का मूल मंत्र है।

तीनों सेनाओं की एकता की नींव है एनडीए

सेना प्रमुख ने संयुक्तता पर जोर देते हुए कहा कि तीनों सेनाओं की एकता एनडीए की नींव है। उन्होंने युवा अधिकारियों को तीन गुणों रवैया (एटीट्यूड), एडेप्टेबिलिटी और क्षमता (कॉम्पेटेंस) पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। बता दें कि एनडीए की पासिंग आउट परेड देश के सबसे प्रतिष्ठित सैन्य कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें हर साल सैकड़ों कैडेट थलसेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी के रूप में शामिल होते हैं।

Army chief delivers message of seva paramo dharma during nda passing out parade 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 02:06 PM

Topics:  

  • Indian Army
  • NDA

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.