Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AAP के जख्मों पर अन्ना हजारे छिड़का नमक, केजरीवाल के चरित्र पर उठाया सवाल, कहा-वे शराब और पैसे में उलझ गए

Delhi Chunav 2025 Result Live:दिल्ली चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं। रुझानों में भाजपा ने चमत्कार किया है। 27 साल बाद भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े को छूती हुई दिख रही है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Feb 08, 2025 | 12:34 PM

केजरीवाल और अन्ना हजारे (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Chunav 2025 Result Live:नई दिल्लीः दिल्ली चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं। रुझानों में भाजपा ने चमत्कार किया है। 27 साल बाद भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े को छूती हुई दिख रही है। वहीं 10 साल बाद आम आदमी पार्टी को बड़ा चुनावी नुकसान हुआ है। 12 बजे तक आम आदमी पार्टी ने 25 सीटों बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं भाजपा 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में दिल्ली की सत्ता केजरीवाल के हाथों से फिसलती हुई दिख रही है।

वहीं चुनावी नतीजों को देख अरविंद केजरीवाल के गुरू रहे अन्ना हजारे का रिएक्शन आया है। उन्होंने केजरीवाल को जमकर लताड़ा है। हजारे ने कहा कि “मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए, उसके विचार अच्छे होने चाहिए और उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। लेकिन, उन्हें (आप) यह समझ में नहीं आया। वे शराब और पैसे में उलझ गए।

इससे उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं। उन्होंने का लोगों ने देखा कि वे (अरविंद केजरीवाल) चरित्र की बात करते हैं, लेकिन शराब में लिप्त रहते हैं। राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। किसी को यह साबित करना पड़ता है कि वह दोषी नहीं है। सच सच ही रहेगा। जब बैठक हुई, तो मैंने तय किया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं रहूंगा और मैं उस दिन से पार्टी से दूर हूं।

#WATCH | On #DelhiElectionResults, social activist Anna Hazare says, “I have been saying it for a long that while contesting the election – the candidate must have a character, good ideas and have no dent on image. But, they (AAP) didn’t get that. They got tangled in liquor and… pic.twitter.com/n9StHlOlK9 — ANI (@ANI) February 8, 2025

दिल्ली में एक ही चरण में बीते 5 फरवरी को हुआ था मतदान

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली में बीते 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हुए थे। इस बार के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सभी दलों ने लोकलुभावन वादें किए हैं। इस बार सभी पार्टियों के घोषणा पत्र लगभग एक जैसे ही हैं। ध्यान देने वली बात यह है कि दिल्ली की सत्ता में कांग्रेस को हराकर आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी।

कैसे बनी थी दिल्ली में केजरीवाल की सरकार

2013 में अन्ना आंदोलन से निकली आप ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर प्रचार किया। इसके बाद दिल्ली में कांग्रेस खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे और कांग्रेस की सरकार दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई। अब एक बार कुछ ऐसी ही परिस्थितियां अरविंद केजरीवाल के सामने आ खड़ी हुई है। इनके कई नेता के ऊपर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पार्टी के कई नेता कथित शराब घोटाले मामले में जेल जा चुके हैं। सभी जमानत पर बाहर हैं। ऐसे उनके लिए इस बार सत्ता की राह कठिन दिखती नजर आ रही है

Anna hazare said kejriwal got involved in alcohol and money

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2025 | 12:03 PM

Topics:  

  • AAP
  • Anna Hazare
  • Arvind Kejriwal
  • Delhi Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

‘शाहरुख खान गद्दार तो हसीना को बिरयानी क्यों खिला रही सरकार?’ विवाद पर AAP ने BJP पर बोला तीखा हमला

2

‘टीचर अब कुत्ते गिनेंगे?’ दिल्ली सरकार के आदेश पर बवाल, AAP ने पूछा- बच्चे पढ़ाएं या निगरानी करें?

3

पंजाब सरकार पर कृषि मंत्री शिवराज का वार! 13 हजार पंचायतों में गबन और घोटाले का चिट्ठा खोला

4

आप ने बीएमसी के लिए जारी किया घोषणापत्र, मुफ्त पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का वादा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.