Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, 50 लोग घायल, CM ने की मुआवजे की घोषणा

  • Written By: सुनीता पांडे
Updated On: Oct 30, 2023 | 09:11 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर रविवार को हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि 50 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक एम दीपिका ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Andhra Pradesh | A passenger train which was going to Rayagada from Visakhapatnam derailed in Vizianagaram district. More details awaited: Divisional Railway Manager (Pictures taken by locals shared with ANI) pic.twitter.com/ZcynNnoJye — ANI (@ANI) October 29, 2023

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) के अधिकारियों ने कहा कि रविवार शाम करीब 7 बजे विशाखापट्टनम से लगभग 40 किमी दूर कांटापल्ले में पलासा पैसेंजर ट्रेन ने रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) बिस्वजीत साहू ने रविवार रात कहा था कि दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

विशाखापट्नम से सीधा जुड़ेगा गड़चिरोली, NHAI ने शुरू किया इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

एसजी तुषार मेहता को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, एआई से बने फर्जी फैसलों पर SC सख्त

आम युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आंध्र प्रदेश में बन रहा एआई-क्वांटम हब, 1 लाख युवाओं को मिलेगा हाई-टेक प्रशिक्षण

‘शानदार है आंध्र का डिजिटल मॉडल’, सीएम नायडू से मिले बिल गेट्स; रीयल टाइम गवर्नेंस की तकनीक को देख हुए हैरान

The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from the PMNRF for the next of kin of each deceased due to the train derailment between Alamanda and Kantakapalle section. The injured would be given Rs. 50,000. https://t.co/K9c2cRsePG — PMO India (@PMOIndia) October 29, 2023

विजयनगरम कलेक्टर एस नागलक्ष्मी से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घायलों को विशाखापत्तनम और विजयनगरम के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य के अधिकारियों को मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रेड्डी ने मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये और अन्य राज्यों के घायलों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। ईसीआर ने दुर्घटना से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की है।

Andhra rail accident death toll increases to 13 50 injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2023 | 08:53 AM

Topics:  

  • Andhra Pradesh
  • Visakhapatnam-Rayagada

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.