Three Burnt Alive: दिल दहला देने वाला हादसा! ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग का गोला बने वाहन, 3 की मौत

Two Trucks Collision: आंध्र प्रदेश में सुबह करीब 6 बजे दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की एक जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आगे जानिए क्या है पूरी घटना।
Three Burnt Alive: A harrowing incident! Vehicles turned into fireballs following a collision between trucks; 3 dead.
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स सोशल मीडिया)
Updated on

Andhra Pradesh Truck Accident: आंध्र प्रदेश के बोयापालेम गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की एक जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी दर्दनाक थी कि हादसे के तुरंत बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गई कि देखते ही देखते आग ने एक विकराल रूप ले लिया था।

चार लोगों की जलकर मौके पर ही मौत

इस हादसे में ट्रक में सवार चार लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। सुबह का समय होने के कारण हाईवे बिल्कुल खाली था जिससे स्थानीय लोगों को मदद के लिए काफी देर लगी और जब तक लोग पहुंचे तह तक सब जलकर राख हो चुका था। नरहरी इंस्पेक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक ट्रक कुरनूल की तरफ और दूसरी गुंटूर से चिलकलुरिपेट की ओर कागज का समान लेकर जा रही थी।

लॉरी पूरी तरह आग की लपटों में घिरी हुई

उसी समय बोयापालेम के पास नेशनल हाईवे-16 पर यह घटना हो गई।इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर देखते ही जाम लग गया, क्योंकि दोनों लॉरी पूरी तरह आग की लपटों में घिरी हुई थी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही बचाव और राहत कार्य सुरू किया गया। रोड़ पर वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए सर्विस रोड से डायवर्ट कर दिया गया।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है

फायरफाइटर भी घटनास्थल पर तुरंत पहुंच कर आग बुझाने का कार्य किया। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दे कि इसके पहले 23 जून को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। समरलाकोटा के गुम्मादिवेदी गांव के प्रवासी मजदूर 16 जून को गुंटूर के पास कोल्लुरु में कंक्रीट की फेंसिंग लगाने गए थे। गुंटूर से घर लौटते मध्यरात्रि में ड्राइवर की लापरवाही के कारण उनकी बोलेरो गाड़ी पलट गई।

तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत

गाड़ी में निर्माण का सामान भी लदा हुआ था, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पेड्डापुरम के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। मृतकों की पहचान मसाकापल्ली बालू, मुरामाला राजकुमार और ताथापुडी राजेश के रूप में हुई थी। ये तीनों समरलाकोटा के गुम्मादिवेदी गांव के रहने वाले थे। हादसे में ड्राइवर भी घायल हो गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com