Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश की फार्मा सिटी में मची तबाही! भीषण आग में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Factory Fire: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली स्थित फार्मा सिटी में भीषण आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। राहत-बचाव कार्य जारी।
Andhra Pradesh Fire: Devastation at Andhra Pradesh's Pharma City! Two workers die a tragic death in a massive fire.
आग लगते हुए (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Andhra Pradesh Anakapalli Pharma City Fire: आंध्र प्रदेश से एक बहुत भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह हादसा अनकापल्ली जिले के पारावाड़ा स्थित फार्मा सिटी में मौजूद दक्षिण एनर्जी इडस्ट्रीज में अचानक आग लग गई। इस हादसे में अभी तक 2 मजदूरो की मौत हो गई और अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। आशंका यह बताई जा रही है, कि मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

दक्षिण एनर्जी के परिसर मे हुई यह घटना

आपको बता दें कि यह घटना बंदरगाह शहर के बाहर वाले इलाके पारावाड़ा में स्थित दक्षिण एनर्जी के परिसर मे हुई है। इस हादसे को देख कर पूरे इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल और दमकल विभाग के टीमों ने बचाव अभियान फौरन शुरू कर दिया।

अंदर फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

दमकल विभाग की टीम ने लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ, फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में घायल हुए कर्मचारियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद

पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में सामान्य तौर पर हर शिफ्ट में 30 से 50 कर्मचारी काम करते हैं। हालांकि आग लगने के समय परिसर में कितने लोग मौजूद थे और कितने लोग सुरक्षित बाहर निकल पाए, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़ें:

मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों कहना है कि आग पूरी तरह बुझने और परिसर की जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। प्रशासन को आशंका है कि फैक्ट्री के अंदर कुछ और कर्मचारी फंसे हो सकते हैं, इसलिए मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com