‘2029 में महिला आरक्षण देना है तो परिसीमन जरूरी’, लोकसभा में अमित शाह की दो टूक; INDIA गठबंधन पर साधा निशाना
Women Reservation Bill: अमित शाह ने लोकसभा में साफ किया कि 2029 में महिला आरक्षण के लिए परिसीमन अनिवार्य है, साथ ही उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला।
- Written By: सजल रघुवंशी
अमित शाह (सोर्स- संसद टीवी)
Amit Shah Speech In Lok Sabha On Women Reservation Bill: केंद्रीय गृह मंत्री अमति शाह लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर सरकार का पक्ष रख रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक बड़ी बात कही। शाह ने साफ शब्दों में कहा कि अगर 2029 में महिला आरक्षण देना है तो परिसीमन जरूरी है। आपको बता दें कि सदन में विपक्षी दल परिसीमन पर सरकार को घेर रहे हैं, ऐसे में अमित शाह का यह बयान साफ दर्शाता है कि केंद्र सरकार इस बिल को लागू करने की पूरी तैयारी में है।
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा, शाह ने साफ कहा कि इस बिल का किसी ने विरोध नहीं किया लेकिन इंडिया गठबंधन ने इसका विरोध किया है।
शाह ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
अमित शाह ने अपने बयान में साफ कहा कि महिला आरक्षण के लिए जो संविधान संशोधन है उसका किसी ने विरोध नहीं किया। सबने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं पर INDI गठबंधन के सभी सदस्यों ने अगर, मगर, किंतु, परंतु इसका उपयोग करके स्पष्ट रूप से महिला आरक्षण का विरोध किया है। कई जगह ऐसा दिखाई दिया कि विरोध हमारे दृष्टिकोण की जगह हमारे क्रियान्वयन के तरीके से है लेकिन मैं देश की जनता को स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह विरोध हमारे क्रियान्वयन के तरीके का नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ महिला आरक्षण का ही है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा के लिए BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? इस एक बयान से बड़ी राजनीतिक हलचल; कांग्रेस के लिए ऐसे फंसेगा पेंच
इंदौर में तैयार होगा BJP का नया सियासी किला, ग्रामीण कार्यालय निर्माण की रखी गयी नींव
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ बोलीं- सुर्खियों में रहने के लिए देते हैं अनर्गल बयान
#WATCH | लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमारे संविधान में समय-समय पर परिसीमन का प्रावधान किया गया है। परिसीमन से ही SC और ST जिसकी संख्या बढ़ती है उसकी सीटें बढ़ने का भी प्रावधान है। एक प्रकार से जो परिसीमन का विरोध कर रहे हैं वह SC और ST सीटों की बढ़ोतरी का भी… pic.twitter.com/iaZQdP9vmb — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
कांग्रेस पार्टी ओबीसी की सबसे बड़ी विरोधी- अमित शाह
अमित शाह ने सदन में यह जानकारी दी कि मोदी सरकार में 40% ओबीसी हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी आयोग को मोदी सरकार में ही मान्यता दी गई, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ओबीसी की सबसे बड़ी विरोधी है।
इन पांच राज्यों में बढ़ेंगी सीटें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल पर बहस का जवाब देते हुए कहा कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल, इन पांच राज्यों का 543 सीटों में अभी प्रतिनिधित्व 129 है यानि 23.76% है। 50% वृद्धि के बाद जब हम पांचों राज्यों की सीटों का आवंटन करते हैं तो यह 129 से बढ़कर 195 होती है, जिसका 816 में 23.87% प्रतिनिधित्व होगा।
#WATCH | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल पर बहस का जवाब देते हुए कहा, “कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल, इन पांच राज्यों का 543 सीटों में अभी प्रतिनिधित्व 129 है यानि 23.76% है। 50% वृद्धि के बाद जब हम पांचों राज्यों की… pic.twitter.com/a1TCxXwTdb — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
यह भी पढ़ें: क्या है ‘नंबर 16’ की पहेली? संसद में जिक्र कर राहुल ने सरकार को घेरा; बोले- जल्द खुलेगा राज
धर्म के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव के उस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमें अखिलेश यादव ने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही थी। अमित शाह ने साफ कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा।
