‘किसके पैसे से बना शीश महल, किसके पैसे से लगे 6 करोड़ के पर्दे…देना होगा हिसाब’ दिल्ली में केजरीवाल पर बरसे अमित शाह
राजधानी में गृहमंत्री अमित शाह ने कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए गए हॉस्टल 'सुषमा भवन' का उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
- Written By: Saurabh Pal
'किसके पैसे बना शीश महल, किसके पैसे लगे 6 करोड़ के पर्दे...देना होगा हिसाब' दिल्ली में केजरीवाल पर बरसे अमित शाह
नई दिल्लीः राजधानी में गृहमंत्री अमित शाह ने कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए गए हॉस्टल ‘सुषमा भवन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल जबरदस्त हमला किया। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे मुझसे मिलने मेरे घर आए। मैंने उनसे पूछा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए क्या किया है? उनमें से एक बच्चे ने बताया कि उन्होंने अपने लिए एक बहुत बड़ा शीश महल बनवाया है।
गृहमंत्री ने कहा कि जब वे (अरविंद केजरीवाल) राजनीति में आए थे, तो कहते थे कि वे सरकारी गाड़ी या सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन आज उन्होंने दिल्ली वालों के पैसे से शीश महल बनवा दिया। केजरीवाल जी, आपको दिल्ली की जनता को हिसाब देना होगा।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा के मद्देनजर सियासत गर्माई हुई है। बीते रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री की यह रैली दिल्ली में भाजपा के प्रचार का औपचारिक शंखनाद था।
सम्बंधित ख़बरें
रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल! चढ़ावा चोरी को बताया ‘महापाप’, बोले- FIR तो सिर्फ दिखावा
राम मंदिर चंदा चोरी केस में विपक्ष हावी! कांग्रेस-आप ने मिलकर लगाई क्लास, SIT की जिम्मेदारियों और FIR पर सवाल
संजय राऊत का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- पीएम बनने की महत्वाकांक्षा में क्षेत्रीय दलों को तोड़ा जा रहा
सीएम बनना है तो पार्टी करो बीजेपी में विलीन… शाह ने दिया शिंदे को ऑफर ! एडवोकेट असीम सरोदे का बड़ा दावा
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं आज गृहमंत्री ने महिलाओं के लिए हॉस्टल का उद्घाटन करते आप के मुखिया को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ‘मेरे घर कुछ बच्चे मिलने आए थे। मैंने उनसे पूछा कि केजरीवाल जी ने क्या किया। मैंने ही जवाब दे दिया, मेरी गलती हो गई कि मैंने कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया। एक बच्चे ने कहा साहब ऐसा नहीं है, आप उनके साथ इतना अन्याय मत कीजिए। मैंने कहा क्या कहना चाहते हैं आप, क्या किया। उसने कहा एक 45 करोड़ का शीशमहल उन्होंने अपने रहने के लिए बनाया है।
अमित शाह ने कहा कि ‘आपको दिल्ली की जनता को हिसाब देना पड़ेगा। किसके पैसे से 6 करोड़ के डिजाइनर मार्बल लगाए जाते हैं। किसके पैसों से 6 करोड़ के मॉडर्नाइज्ड पर्दे लगाए, किसके पैसों से 70 लाख के ऑटोमैटिक दरवाजे लगाए। किसके पैसों से 64 लाख रुपए की टीवी लगाई, किसके पैसों से 50 लाख रुपए की कारपेट बिछाई गई। किसके पैसे से 36 लाख के सजावटी पिलर बनाए गए। दिल्लीवासियों को पानी देने का कोई हिसाब नहीं है और आपके चार लोगों के परिवार के लिए 15 करोड़ का वाटर सिस्टम लगाया है। दिल्ली की जनता इसका जवाब आपको देगी।’
