वन एजेंडा…मुनीर के साथ लगाया राहुल गांधी का चेहरा, बीजेपी नेता के पोस्ट पर बवाल तय!
अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पाकिस्तान समर्थक भाषा बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम को बधाई नहीं दी और बार-बार भारत के नुकसान पर सवाल उठाए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अमित मालवीय
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार पर सवाल उठाया था। राहुल ने कहा था कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को पहले ही सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी दे दी थी। अब बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल को घेरा है। बीजेपी नेता ने कहा कि ये हैरानी की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई नहीं दी, जो पाकिस्तान के खिलाफ भारत का बड़ा ऑपरेशन था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, वे बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने जेट खो दिए, जबकि इसका जवाब पहले ही DGMO ब्रीफिंग में संबोधित किया जा चुका है।
पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने आगे कहा कि मजे की बात ये है कि उन्होंने एक बार भी यह नहीं पूछा कि संघर्ष के दौरान कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए, या फिर भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तानी एयरबेस पर बमबारी के दौरान कितने विमान नष्ट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
Operation Sindoor पर राजनाथ सिंह के वायरल वीडियो का सच! केंद्र सरकार ने विपक्ष के दावों का दिया करारा जवाब
ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
विवादित पोस्ट
अमित मालवीय ने अपनी पोस्ट में राहुल गांधी की फोटो भी साझा की है, जिसमें आधा चेहरा पाकिस्तानी आर्मी के चीफ आसिम मुनीर का दिख रहा है। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में आगे सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी का अगला कदम पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ लेना होगा?
It is not surprising that Rahul Gandhi is speaking the language of Pakistan and its benefactors. He hasn’t congratulated the Prime Minister on the flawless #OperationSindoor, which unmistakably showcases India’s dominance. Instead, he repeatedly asks how many jets we lost—a… pic.twitter.com/BT47CNpddj — Amit Malviya (@amitmalviya) May 20, 2025
क्या कहा था राहुल गांधी ने?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विदेश मंत्री कह रहे हैं कि ऑपरेशन की शुरुआत में पाकिस्तान को बताया गया था कि भारत सिर्फ आतंकी ढांचे को निशाना बना रहा है, पाकिस्तानी सेना को नहीं।
