Ambedkar Jayanti: पीएम मोदी ने बाबा साहब को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- उनके सिद्धांत और आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- Written By: आकाश मसने
संसद परिसर में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
PM Narendra Modi paid tribute to Dr. BR Ambedkar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डॉ. बीआर आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस बात पर जोर दिया कि उनकी प्रेरणा से ही देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने की दिशा में प्रयास कर रहा है। एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि आंबेडकर के सिद्धांत और आदर्श एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूत और तेज करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। (सोर्स: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/jEUmCAfROc — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2025
सम्बंधित ख़बरें
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
केरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
26 मई का इतिहास: मोदी और 26 मई का खास कनेक्शन, जानिए क्यों अहम है यह दिन
पीएम मोदी का सोशल मीडिया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “सभी देशवासियों की ओर से मैं भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनकी प्रेरणा से ही देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से लगा हुआ है। उनके सिद्धांत और आदर्श एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को शक्ति और गति देने वाले हैं।”
सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं। pic.twitter.com/Qhshv4uK7M — Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2025
प्रधानमंत्री आज हरियाणा दौरे पर
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंबेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वह हिसार जाएंगे, जहां सुबह करीब 10:15 बजे वह हिसार से अयोध्या के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे और नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे वह यमुनानगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।
पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश
बाबा साहब की जयंती पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहता है, जहां स्कूल, बैंक और कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन बंद रहते हैं। इस दिन लोग फूल चढ़ाकर, मोमबत्तियां जलाकर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करके आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हैं। ‘बाबा साहब’ के नाम से मशहूर डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे और इसीलिए उन्हें ‘भारतीय संविधान का जनक’ भी कहा जाता है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री भी थे। बाबा साहब का जन्म मध्य प्रदेश के एक गरीब दलित महार परिवार में हुआ था। उन्होंने समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के समान अधिकारों के लिए अथक संघर्ष किया। वह 1927 से ही अस्पृश्यता के खिलाफ सक्रिय आंदोलनों का हिस्सा थे। बाद में, दलितों के अधिकारों के लिए उनके योगदान के लिए उन्हें ‘दलित आइकन’ के रूप में सम्मानित किया गया।
