‘नींबू-मिर्च लगाकर जिनकी पूजा की गई.. वो कितने उड़े’, राफेल पर बोले अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav: सदन में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चाएं तेज रही। एक तरफ जहां विपक्ष ने सवालों की झड़ी लगाई तो दूसरी ओर सत्तापक्ष ने भी सभी के जवाब दिए। संसद में अखिलेश यादव ने राफेल पर सवाल किए।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
अखिलेश यादव, फोटो: सोशल मीडिया
Akhilesh Yadav on Operation Sindoor: संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोकसभा में तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राफेल विमान का नाम लिए बिना तंज कसा कि जिन विमानों की नींबू-मिर्च लगाकर पूजा की गई थी वो आखिर कितनी बार उड़े?
अखिलेश यादव ने संसद में कहा, “हम युद्ध नहीं चाहते। लेकिन अगर हमला हुआ है तो जवाब भी उसी ताकत से देना चाहिए। ये बात मान लेनी चाहिए कि यह लड़ाई पाकिस्तान से नहीं, चीन से थी। आप चाहे जितना भी छिपाने की कोशिश करें जनता सब जानती है।”
बिना नाम लिए राफेल पर किए सवाल
अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार कहती है कि इस वक्त से उस वक्त तक हमला किया गया, आतंकियों के ठिकाने तबाह किए गए। तो मन में ये सवाल भी उठता है कि हमारे सबसे बेहतरीन एयरक्राफ्ट, जिनकी पूजा की गई थी, वो कितनी बार ऑपरेशन में लगे?”
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 17 मई LIVE: ‘शिक्षा मंत्री को आप सस्पेंड क्यों नहीं करते’, राहुल गांधी का PM मोदी से सवाल
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
आज की ताजा खबर 16 मई LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
लोकसभा में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का संबोधन। https://t.co/wBvTxa0eOj — Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 29, 2025
‘ऑपरेशन महादेव’ पर भी उठाए सवाल
अखिलेश ने संसद में कश्मीर में ऑपरेशन महादेव की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा, “जब ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा हो रही थी, तो उसी दिन मुठभेड़ क्यों हुई? कल ही क्यों?” गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बताया कि पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के जिम्मेदार तीन आतंकवादी ऑपरेशन महादेव में मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक हमला है और सेना ने आतंकियों के आकाओं को नेस्तनाबूद कर दिया।
समाजवादियों ने बनाई रनवे वाली सड़कें
सपा प्रमुख ने कहा, “हमें हमारी एयरफोर्स पर गर्व है। हमारे पायलट्स दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं। हमने यूपी में ऐसी सड़कें बनाईं जहां जरूरत पड़ने पर सुखोई, मिराज और हरक्यूलिस जैसे विमान सड़क पर उतर सकते हैं। देश में पहली बार ऐसा प्रयोग समाजवादी सरकार में ही हुआ था।”
