अखिलेश यादव का सपा के बागी विधायकों पर एक्शन, 3 को पार्टी से निकाला; 4 पर चाबुक चलना बाकी
अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी से 3 विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सपा सुप्रीमो ने तीनों विधायकों पहले ही एक्शन की चेतावनी दे चुके थे। निष्कासित विधायकों ने राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी।
- Written By: Saurabh Pal
बाएं से अखिलेश यादव, मनोज पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह, राकेश सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तीन बागी विधायकों पर एक्शन लिया है। कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल विधायक अभय प्रताप सिंह, विधायक राकेश प्रताप सिंह और विधायक मनोज कुमार पाण्डेय को सपा से निष्कासित कर दिया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में साइकिल के सिंबल पर चुनाव जीतने वाले ये तीनों विधायक भाजपा के करीबी बन गए थे।
समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर तीनों विधायकों पर एक्शन की जानकारी दी। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार तीनों नेताओं से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व, खासकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी दिनों से नाराज चल रहे थे। इसकी वजह भाजपा सरकार से करीबी और पार्टी की नीतियों के खिलाफ जाकर काम करना बताया गया।
सपा ने दिया गया था सुधरने का मौका
सम्बंधित ख़बरें
Nitin Naveen: लखनऊ रोड शो में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लहराई तलवार, मुस्लिम भी हुए शामिल
रामलला के गहनों को गलाकर बनाया बिस्कुट? बैंक खातों में अचानक बढ़ गए लाखों रुपये, जांच में SIT भी रह गई दंग
काशी विश्वनाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO
दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, CM योगी और कोर कमेटी के साथ करेंगे बैठक
सोशल मीडिया पोस्ट में सपा ने लिखा कि अभय प्रताप सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पाण्डेय को गलती सुधारने का मौका दिया गया था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद एक्शन लिया गया है। इतना ही नहीं बिना नाम लिए कई अन्य पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल नेताओं को चेतावनी भी दी गई है। सपा की तरफ से अन्य नेताओं को चेतावनी देते हुए लिखा गया कि शेष लोगों की समय सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है, भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियां सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी।
समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में निम्नांकित विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है: 1. मा.… — Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 23, 2025
राज्यसभा चुनाव में 7 विधायकों ने की थी क्रॉस वोटिंग
अखिलेश यादव के इस एक्शन के पीछे राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को माना जा रहा है। इसके कारण भाजपा के आठों उम्मीदवार जीत गए थे, जबकि सपा के 3 में से 2 ही उम्मीदवार चुनाव जीत पाए। इस क्रॉस वोटिंग में सपा के 7 विधायक शामिल थे। अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, मनोज पाण्डेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष मौर्य और राकेश पाण्डेय शामिल थे।
