-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Akhil Gogoi Allegations Bimal Borah Assam Flood Relief Corruption
असम में बाढ़ राहत सामग्री में धांधली का आरोप, अखिल गोगोई ने की गार्जियन मिनिस्ट बोराह को पद से हटाने की मांग
- Written By: अनन्या तिवारी
Assam Corruption Allegation: असम में बाढ़ से मची तबाही के बीच विधायक अखिल गोगोई ने राहत कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए मंत्री बिमल बोराह को पद से हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विधायक अखिल गोगोइ (सोर्स-सोशल मीडिया)
Assam Flood Relief Corruption Allegations: असम में बाढ़ की विनाशकारी स्थिति के बीच अब राजनीतिक गलियारों में भी उबाल आ गया है। रायजोर दल के अध्यक्ष और विधायक अखिल गोगोई ने राहत कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
‘गार्जियन मिनिस्टर’ बिमल बोराह को हटाने की उठी मांग
विधायक अखिल गोगोई ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए असम के मंत्री बिमल बोराह को उनके पद से हटाने की कड़ी मांग की है। बिमल बोराह वर्तमान में शिवसागर जिले के ‘गार्जियन मिनिस्टर’ के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। गोगोई का आरोप है कि शिवसागर और चराइदेव जिलों में बाढ़ राहत सामग्री के वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और राजनीतिक पक्षपात किया गया है, जिसके लिए सीधे तौर पर मंत्री जिम्मेदार हैं।
राहत वितरण में भेदभाव और अपात्रों को लाभ का आरोप
गोगोई ने सनसनीखेज दावा किया कि राहत कार्यों के दौरान प्रशासन ने भारी भेदभाव किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ की विभीषिका झेल रहे कई असली पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद से वंचित रखा गया, जबकि ऐसे कई लोगों को राहत सामग्री बांट दी गई जो इसके हकदार नहीं थे। उनके अनुसार, लाभार्थियों के चयन में निष्पक्षता के बजाय राजनीतिक रसूख को प्राथमिकता दी गई, जिससे जरूरतमंद लोग आज भी दाने-दाने को मोहताज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Assam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
आसमान से बरसेगी आफत! IMD ने 17 राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
11वें दिन भी जारी रहा झारखंड का छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC विवाद में कूदे हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- समय रहते…
नागांव CRPF कैंप में अचानक क्यों चलीं गोलियां? 2 जवानों की गई जान, ASI ने किया सुसाइड
मुसीबत के समय भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति पर तंज
भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए अखिल गोगोई ने कहा कि जब बाढ़ के शुरुआती दिनों में जनता संकट में थी और उन्हें मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब भाजपा का कोई भी नेता जमीन पर नजर नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि उस कठिन समय में केवल रायजोर दल के कार्यकर्ता ही बचाव और राहत कार्यों में सक्रिय रूप से जुटे हुए थे। गोगोई के अनुसार, भाजपा के पदाधिकारी राहत कार्यों में तब शामिल हुए जब इन गतिविधियों ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू किया।
राहत सामग्री का दुरुपयोग और आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई
मंत्री बिमल बोराह पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए गोगोई ने कहा कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों के बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्ड सदस्यों के जरिए राहत सामग्री बंटवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक भाजपा वार्ड सदस्य ने पीड़ितों के लिए आई सामग्री का गलत इस्तेमाल किया। विधायक ने यह भी दावा किया कि जब स्थानीय लोगों ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, तो आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय, मामला उठाने वाले व्यक्ति को ही गिरफ्तार कर लिया गया, जो प्रशासन की तानाशाही को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच और सहायता की अपील
अखिल गोगोई ने राज्य सरकार द्वारा घोषित 15,000 रुपए की आर्थिक सहायता में भी विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिवसागर और चराइदेव के कई जरूरतमंद परिवारों को अब तक यह राशि नहीं मिली है। गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से आग्रह किया है कि लाभार्थियों की सूची राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बजाय निष्पक्ष सरकारी अधिकारियों द्वारा तैयार करवाई जाए ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके।
यह भी पढ़ें दिल्ली में फिर होगा आंदोलन, अकोला की धरती से किसान नेता राकेश टिकैत ने भरी हुंकार
असम में बाढ़ का मौजूदा हाल: 98 लोगों की मौत
असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। वर्तमान में राज्य के 13 जिलों में 1.55 लाख से ज्यादा लोग इस आपदा से प्रभावित हैं। दुखद बात यह है कि बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 98 हो गई है। ऐसे कठिन समय में राहत कार्यों में पारदर्शिता की मांग ने सरकार की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।
Akhil gogoi allegations bimal borah assam flood relief corruption
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
असम में बाढ़ राहत सामग्री में धांधली का आरोप, अखिल गोगोई ने की गार्जियन मिनिस्ट बोराह को पद से हटाने की मांग
Aug 08, 2026 | 07:32 AMशॉटगन के सफर की अनकही कहानी में दिखेगा सितारों का जमघट, सलमान-रजनीकांत भी होंगे शामिल
Aug 08, 2026 | 07:29 AMनासिक कुंभ के ठेकों पर राज ठाकरे का वार, बोले- गुजरात के ठेकेदारों को दी जा रही खैरात
Aug 08, 2026 | 07:27 AMTariff Sanctions: भारत समेत 5 देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट में ऐतिहासिक बिल पास
Aug 08, 2026 | 07:27 AMLIVEआज की ताजा खबर 08 अगस्त LIVE: IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे PM मोदी
Aug 08, 2026 | 06:58 AM13 अगस्त को खत्म हो जाएगा हॉकी का अस्तित्व, नागपुर में हॉकी का मैदान इतिहास बनने की ओर
Aug 08, 2026 | 06:55 AMBirthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














