Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे को 1 साल पूरे, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

Air India Flight: एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 दुर्घटना को एक साल पूरा होने पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने हादसे में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति दुख प्रकट किया।

  • Written By: दिव्या सिंह
Updated On: Jun 12, 2026 | 06:56 PM

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Air India Flight Ai 171 Accident One Year Anniversary: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने एयर इंडिया विमान हादसे के एक साल पूरे होने पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 दुर्घटना को एक साल पूरा हो गया। इस दुखद अवसर पर उन सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को श्रद्धांजलि, जिन्होंने इस हादसे में अपनी जान गंवाई थी। इसके अलावा देशभर में लोगों ने दिवंगत आत्माओं को याद किया और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि दुर्घटना की जांच पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और गहन तरीके से जारी है। जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विमानन मानकों के अनुसार की जा रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। संबंधित एजेंसियां सभी तकनीकी और परिचालन पहलुओं की गहन समीक्षा कर रही हैं। जांच का उद्देश्य केवल दुर्घटना के कारणों की पहचान करना ही नहीं है, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधारों की भी सिफारिश करना है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि यात्री सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और विमानन क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि अहमदाबाद विमान हादसे की जांच निष्पक्ष और तथ्य आधारित होगी और जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर मुंबई में भावुक श्रध्दांजलि, अपनों को याद कर छलके आंसू

अहमदाबाद विमान हादसा: 260 मौतों के एक साल बाद भी इंसाफ अधूरा, नम आंखों से पीड़ितों ने दी अपनों को श्रद्धांजलि

12 जून का इतिहास: जब अहमदाबाद में क्रैश हुआ एअर इंडिया का विमान; जानें आज की बड़ी घटनाएं

Air India का विमान, अहमदाबाद एयरपोर्ट और एक झटके में 265 मौतें…एक साल पहले हुई दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी

Today, as we mark one year since the tragic Air India Flight AI-171 accident, we remember with profound sorrow those who lost their lives and extend our heartfelt condolences to their families and loved ones. The investigation continues with diligence and professionalism in… — Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) June 12, 2026

ये भी पढ़े- Air India का विमान, अहमदाबाद एयरपोर्ट और एक झटके में 265 मौतें…एक साल पहले हुई दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी

विमान हादसे में 260 यात्रियों की गई थी जान

बता दें कि साल 2025 में आज ही के दिन अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ था, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। इसी तारीख को एअर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के महज कुछ ही मिनटों बाद, यह विमान अनियंत्रित होकर वहीं पास के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयावह और दिल दहला देने वाले हादसे में विमान में सवार सभी 260 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी। इस घटना की गूंज आज भी देशवासियों के दिलों में एक गहरी टीस बनकर जिंदा है।

Air india flight accident anniversary union civil aviation minister pays tribute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 06:55 PM

Topics:  

  • Ahmedabad Plane Crash
  • Air India
  • Civil Aviation Minister

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.