F-16 Fighter Jet Crash: अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 क्रैश, पायलट अस्पताल में भर्ती- VIDEO

F-16 Fighter Jet Crash VIDEO: अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। पायलट ने सुरक्षित इजेक्ट किया और अस्पताल में इलाज चल रहा है।
michigan F-16 fighter crash
फाइटर जेट क्रैशसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Michigan F-16 Crash News: अमेरिका के मिशिगन में सैन्य ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सैन्य ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। क्रैश होते ही आग लग गई और जेट पूरी तरह धूं-धूं कर जल उठा।

गनीमत रही कि पायलट सुरक्षित इजेक्ट करने में कामयाब रहा, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल, पायलट को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पायलट का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी में क्रैश

दरअसल, गुरुवार को मिशिगन के ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी में एक F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। काउंटी के इमरजेंसी मैनेजमेंट विभाग ने बताया कि काउंटी रोड 633 के कुछ हिस्सों में लोगों को वहां से हटने का आदेश दिया गया है।

पायलट अस्पताल में भर्ती

टेक्सास नेशनल गार्ड के 149वें फाइटर विंग के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया था और उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, क्रैश के समय यह विमान एक रूटीन ट्रेनिंग एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहा था।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

मिशिगन में फाइटर जेट क्रैश होने के बाद हड़कंप मच गया। वहां आसपास मौजूद लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी और आसमान में काले धुए का गुबार छा गया। एक चश्मदीद ने बताया कि क्रैश होने से पहले विमान बहुत नीचे उड़ रहा था।

क्रैश के बाद, विमान से केमिकल लीक होने की खबरें आईं। शुरू में, लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन बाद में मिशिगन पुलिस ने एक मील के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए 'शेल्टर-इन-प्लेस' यानी घर के अंदर सुरक्षित रहने का आदेश जारी किया।

michigan F-16 fighter crash
यूक्रेन की जोरदार जवाबी कार्रवाई, रूसी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक, धू-धू कर जली इमारत

विमान से केमिकल लीक

फिलहाल, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि कौन सा केमिकल लीक हुआ था। हालांकि, F-16 अपने इमरजेंसी पावर सिस्टम के लिए हाइड्राजीन नाम के केमिकल का इस्तेमाल करता है।

आपको जानकारी दें, कि F-16 1979 से सेवा में है। दिसंबर में, एयर फोर्स की थंडरबर्ड्स टीम का एक F-16 जेट भी कैलिफोर्निया में क्रैश हो गया था। उस घटना में भी पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया था।