- Hindi News »
- India »
- Air India Ai171 Crash Ahmedabad London Flight Accident News Whats Say Eyewitnesses
तेज धमाका, धुएं का गुबार और चीख पुकार… 242 लोगों को लेकर उड़ान भरते ही कैसे क्रैश हुआ विमान
अहमदाबाद से लंदन जा रही AI-171 फ्लाइट उड़ान के चंद मिनट बाद ही मेघानी नगर में क्रैश हुई, 242 लोग सवार थे। चश्मदीदों ने हादसे को बेहद भयानक बताते हुए कहा कि धमाके के बाद इलाका धुएं से भर गया था।
- Written By: सौरभ शर्मा

चश्मदीदों ने बताया कि धमाके के बाद पूरा इलाका धुएं से भरा (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरने के महज दो से तीन मिनट बाद ही बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान रिहायशी इलाके में मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग पर गिरा, जिससे तेज धमाका हुआ और पूरा इलाका धुएं से भर गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। चश्मदीदों ने हादसे को बेहद भयावह बताया। अब तक विमान में सवार यात्रियों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, इसके लिए लगातार ग्राउंड पर टीम जुटी हुई है।
हादसा मेघानी नगर के उस इलाके में हुआ, जहां डॉक्टरों के क्वार्टर हैं। विमान का मलबा आसपास की इमारतों और सड़कों पर बिखर गया। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। घटनास्थल पर पहुंचे राहत दल ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में कई घायल भर्ती हैं, जहां इलाज जारी है। एक महिला ने बताया कि उसका बेटा हॉस्टल में था और दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई। जांच के लिए DGCA और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
हादसा कैसे हुआ
AI-171 नाम की यह फ्लाइट बुधवार दोपहर को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी। टेकऑफ के पांच मिनट बाद ही यह बोइंग 787 विमान मेघानी नगर के रिहायशी क्षेत्र में जा गिरा। क्रैश के साथ ही जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ काले धुएं का गुबार छा गया।
सम्बंधित ख़बरें
Gujrat News: कलोल की फैक्ट्री में जहरीली गैस का तांडव, 3 मजदूरों की मौत; टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा
बारामती में एक बार फिर प्लेन क्रैश, खेत में गिरा 2-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, मचा हड़कंप
साबरमती स्टेशन का बदलेगा चेहरा, DRM ने बुलडोजर चलाकर शुरू किया 10 हजार क्षमता वाले होल्डिंग एरिया का काम
1000 साल में कितनी बार तोड़ा गया सोमनाथ मंदिर, कब-कब और किसने कराया पुनर्निर्माण, जानें मंदिर का पूरा इतिहास
क्या बोले चश्मदीद
एक व्यक्ति ने बताया कि उसका ऑफिस क्रैश साइट से महज 200 मीटर दूर है। जैसे ही बाहर निकला, जोरदार धमाका सुनाई दिया और धुएं के बादल छा गए। आसपास की इमारतों से लोग डर के मारे बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार विमान में 230 वयस्क यात्री, 2 बच्चे और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे के समय सभी लोग विमान में ही मौजूद थे। फिलहाल किसी के जीवित या हताहत होने की पुष्टि नहीं की गई है।
सरकारी प्रतिक्रिया और राहत कार्य
मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि घायलों को बचाना और उन्हें इलाज देना हमारी प्राथमिकता है। राहत कार्य जारी है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। DGCA और एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच शुरू कर दी गई है।
Air india ai171 crash ahmedabad london flight accident news whats say eyewitnesses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
May 25, 2026 | 09:37 AMनौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
May 25, 2026 | 09:36 AMदेश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन
May 25, 2026 | 09:29 AM30% मुस्लिम आबादी को खुश करने… बकरीद की छुट्टी पर बीजेपी का ममता बनर्जी पर सीधा वार, लगाया तुष्टिकरण का आरोप
May 25, 2026 | 09:26 AMनागपुर: सावनेर के कचरा डम्पिंग यार्ड में भीषण आग, इलाके में फैला धुएं का गुबार; घंटों बाद काबू
May 25, 2026 | 09:23 AMChandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
May 25, 2026 | 09:09 AMनागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
May 25, 2026 | 09:01 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














