Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे पर बड़ा अपडेट, 260 मौतों की जांच रिपोर्ट आएगी कल

Ahmedabad Plane Crash Investigation: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे की पहली बरसी कल है। इस दर्दनाक हादसे में 260 लोगों की जान गई थी और कल इसकी जांच रिपोर्ट आ सकती है।
Ahmedabad Plane Crash: Investigation Report On Ahmedabad AI-171 Plane Crash Is Expected Tomorrow
अहमदाबाद विमान हादसा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Air India Ahmedabad Plane Crash Investigation Report: अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के कल पूरे एक साल हो जाएंगे। इस भयानक हादसे की जांच रिपोर्ट को लेकर अब एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) शुक्रवार 12 मई को इस दुर्घटना की अपनी अंतरिम या फाइनल रिपोर्ट जारी कर सकता है। इस बहुत बड़े और दर्दनाक हादसे में 260 लोगों की जान गई थी और शुक्रवार को इसकी पहली बरसी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन के एनेक्स 13 में जांच का एक नियम है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि अगर किसी विमान दुर्घटना के 12 महीनों के भीतर फाइनल रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। तो संबंधित देश को हर बरसी पर एक अंतरिम बयान जारी करना चाहिए जिसमें जांच की पूरी प्रगति का विवरण हो। इसी नियम के तहत शुक्रवार 12 मई को हादसे की पहली बरसी पर जांच की यह अहम रिपोर्ट आ सकती है।

कैसे हुआ था हादसा

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा भारतीय इतिहास की सबसे दर्दनाक दुर्घटनाओं में से एक माना जाता है जो 12 जून 2025 को घटित हुई थी। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपनी उड़ान भरी थी। इस बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान को लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन टेकऑफ के बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरने के महज 32 से 40 सेकंड के भीतर ही इस भारी विमान ने अपना नियंत्रण पूरी तरह से खो दिया था।

विमान ने नियंत्रण खोने के बाद हवाई अड्डे के पास स्थित बी. जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर पर जाकर अपनी सीधी टक्कर मारी थी। यह इलाका मेघाणीनगर में स्थित है जहां यह विमान गिरा और एक बहुत बड़े आग के गोले में पूरी तरह तब्दील हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी जिसने पूरे देश को भारी सदमे और गहरे दुख में डाल दिया था। इस बेहद दुखद हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी दुखद मौत हो गई थी।

हादसे में बची थी सिर्फ एक जान

इतने भयंकर और बड़े अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कारिक रूप से केवल एक ही व्यक्ति अपनी जान बचाने में पूरी तरह सफल रहा था। इस हादसे में एकमात्र जिंदा बचे व्यक्ति का नाम विश्वास कुमार रमेश है जो एक भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। 12 जून 2025 को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद जब यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया था तो तबाही मच गई थी। लेकिन इस भयंकर तबाही और आग के बीच विश्वास कुमार किसी चमत्कारी ढंग से सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com