…तो इसलिए पाक खाता है खौफ, दुनिया की सबसे ताकतवर एयरफोर्स में भारत का है ये स्थान
Indian Air Force Day 2025: आज भारतीय वायुसेना अपना 93वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर विशेष तैयारियां की गई हैं। आइए जानते हैं दुनिया की वायुसेनाओं में भारतीय एयरफोर्स की क्या रैंकिंग है।
- Written By: अमन उपाध्याय
भारतीय वायुसेना दिवस (डिजाइन फोटो)
India In World Air Force Ranking: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटनों पर लाने में भारतीय वायुसेना की भूमिका निर्णायक रही। राफेल, सुखोई और ब्रह्मोस मिसाइल ने आतंकी ठिकानों पर ऐसी सटीक कार्रवाई की, जिसने दुश्मन को गहरा झटका दिया। वहीं, पाकिस्तान की जवाबी कोशिशों को भारतीय एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह नाकाम कर दिया।
पाकिस्तान की हर चाल नाकाम करने वाली भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को यानी आज अपना 93वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर एयरफोर्स अपनी शक्ति का भव्य प्रदर्शन करेगी और ऑपरेशन सिंदूर में साहस दिखाने वाले 97 वीर एयर वारियर्स को सम्मानित किया जाएगा।
भगवद्गीता से लिया गया है वायुसेना का ध्येय वाक्य
भारतीय वायु सेना की स्थापना 1932 में हुई थी और तब से यह देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही है। शुरुआत में इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स कहा जाता था, जो नाम भारत की आज़ादी तक कायम रहा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद इसके नाम से ‘रॉयल’ शब्द हटा दिया गया और यह भारतीय वायु सेना के रूप में जानी जाने लगी। हर सैन्य बल की तरह, वायु सेना का भी अपना एक विशेष ध्येय वाक्य है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: बढ़ती आबादी, बढ़ेंगी सीटें? परिसीमन के साथ सांसद-विधायकों की संख्या और पेंशन बोझ पर बहस तेज
युद्ध के बीच इजरायल ने भारत से 250 ‘Bnei Menashe’ लोगों को एयरलिफ्ट कर पैतृक भूमि पर बसाया
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी अमेरिका के वॉर कॉलेज Hall Of Fame में हुए शामिल
क्या यही है ‘सच्चे दोस्त’ का असली चेहरा! भारत को नर्क बताने पर ट्रंप पर भड़के US सांसद, कहा- वो जाहिल…
भारतीय वायु सेना का ध्येय वाक्य ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ है, जो भगवद्गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है। यह वाक्य उस समय का है जब भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को उपदेश दिया था। इसी प्रेरणादायक संदेश को अपना आदर्श मानकर भारतीय वायु सेना देश की रक्षा में अपने अभियानों को अंजाम देती है।
दुनिया में किस स्थान पर है भारतीय वायुसेना
भारत की वायु सेना ने अब तक कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में निर्णायक भूमिका निभाई है और संयुक्त राष्ट्र के साथ शांति मिशनों में भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई है। आज भारतीय वायु सेना दुनिया की शीर्ष 10 सबसे शक्तिशाली वायु सेनाओं में चौथे स्थान पर है।
ग्लोबल फायरपावर डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायुसेना का खिताब अमेरिकी एयरफोर्स के पास है। उसके बाद रूस और चीन की वायुसेनाएं क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत की वायुसेना चौथे स्थान पर है। भारतीय वायुसेना (IAF) को यह रैंक उसकी जबरदस्त ताकत और आधुनिक बेड़े की वजह से मिली है। IAF के पास कुल 2229 विमान हैं, जिनमें 53 फाइटर जेट, 899 हेलीकॉप्टर और 831 सपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान पर भारत ने चल दिया ये डिप्लोमेटिक दांव… अब ट्रंप के मंसूबे पर फिरेगा पानी
दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं की रैंकिंग में दक्षिण कोरिया पांचवें और जापान छठे स्थान पर हैं। इनके बाद पाकिस्तान का नंबर आता है। हालांकि, भारत की वायु शक्ति की तुलना में पाकिस्तान काफी पीछे है। पाकिस्तान के पास कुल 1,399 विमान हैं, जिनमें 328 लड़ाकू जेट, 373 हेलीकॉप्टर और 750 सहायक विमान शामिल हैं।
