Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pahalgam Attack: सिंधु जल रोका लेकिन पाकिस्तान एक्सपोर्ट होने वाले अन्य पदार्थों का क्या?

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान जाने वाले सिंधु नदी के जल को भी रोक दिया है। इसके साथ ही कई अन्य सख्त निर्णय भी लिए हैं। सवाल ये उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान एक्सपोर्ट की जाने वाली अन्य वस्तुओं पर भी बैन लगेगा?

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 24, 2025 | 11:25 AM

क्या पाकिस्तान एक्सपोर्ट की जाने वाली वस्तुओं पर लगेगा बैन

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला देश को वह दर्द दे गया जो कभी भर नहीं पाएगा। आतंकियों ने धरती का स्वर्ग कहे जाने कश्मीर में बेगुनाहों का जो खून बहाया है वह हर हिन्दुस्तानी के दिल में दर्द के साथ आक्रोश पैदा करता रहेगा। आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत की घटना ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को सबक सिखाने के कई बड़े और अहम फैसले लिए हैं। इसमें सिंधु नदी का जल रोकना भी बड़ा कदम है, लेकिन भारत से निर्यात होने वाले बाकी उत्पादों का क्या? भारत सरकार क्या उसपर भी कोई फैसला लेगी?

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति अपना रुख सख्त कर दिया है। सरकार ने भारत पाकिस्तान सिंधु जल संधि रद्द कर दी है। सिंधु नदी के जल पर पाकिस्तान जाने पर रोक से पाक को बड़ा संकट झेलना पड़ सकता है। पाकिस्तान की करीब 80 फीसदी खेती इसी नदी के जल पर निर्भर करती है। सवाल ये है भारत से कई अन्य उत्पादों का भी निर्यात पाकिस्तान में किया जाता है। ऐसे में उसे लेकर भारत का क्या रुख रहेगा लोगों के मन में ये भी सवाल उठ रहे हैं।

क्या पाक निर्यात हो रहे अन्य उत्पादों पर भी लगेगी रोक

भारत से काफी संख्या में खाद्य वस्तुएं एवं अन्य सामग्रियां भी पाकिस्तान निर्यात की जाती हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत के सख्त तेवर को देखते हुए क्या इनके निर्यात पर भी रोक लगाई जाएगी। हालांकि अभी इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। देश से पाकिस्तान एक्सपोर्ट किए जाने वाले मुख्य उत्पादों में मसाले, चाय, फल, सब्जियां, चावल, दालें, और अनाज शामिल हैं। इसके साथ ही फार्मास्यूटिकल्स, प्लास्टिक, रबर और केमिकल उत्पाद भी पाकिस्तान भेजा जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत देगा अमेरिका, रूस और चीन को कड़ी टक्कर, बना रहा 5th जेनरेशन फाइटर जेट

वेनेजुएला जैसा हाल भारत का भी हो सकता…अमेरिकी कार्रवाई पर आखिर कांग्रेस नेता क्यों ऐसी चिंता जताई

PM मोदी आगे बढ़ते रहें…सेवा जारी रखें’, ट्रंप के टैरिफ बयान पर बोलीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन

आज की ताजा खबर 6 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन पदार्थों का पाकिस्तान होता है निर्यात:

मसाले: मिर्च, हल्दी, जीरा आदि मसाले पाक में निर्यात होता है।
चाय: असम और दार्जिलिंग की चाय पाकिस्तान को भेजी जाती है।
फल और सब्जियां: प्याज, लहसुन, आलू, फल भी पाकिस्तान एक्सपोर्ट होते हैं।
चावल और दालें: चावल और दालें भी पाकिस्तान निर्यात होती हैं।
फार्मास्यूटिकल्स: भारत से कई जीवनदायनी दवाएं भी निर्यात होती हैं पाकिस्तान।
अन्य उत्पाद: प्लास्टिक, रबर और अन्य केमिकल प्रोडक्ट्स भी भेजे जाते हैं पाकिस्तान।
कपास और कपड़ा: पाकिस्तान को कपास और कपड़ा भी निर्यात होता है।

 

After pahalgam attack will other products exported to pakistan also be banned

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2025 | 08:01 AM

Topics:  

  • Export Business
  • India
  • Pahalgam Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.