Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गेहूं के निर्यात की अनुमति के बाद इस बंदरगाह पर बिना किसी बाधा के शिपिंग प्रक्रिया शुरू

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: May 17, 2022 | 09:29 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: केंद्र सरकार (Central Government) ने गेहूं के निर्यात (Export of Wheat) पर लगाए प्रतिबंध में कुछ ढील देने के बाद पश्चिम बंगाल के कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह (Syama Prasad Mookerjee Port) पर बिना किसी बाधा के गेहूं की शिपिंग प्रक्रिया चल रही है। 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट चेयरमैन विनीत सिंह बताते है कि, ‘बंदरगाह पर कोई समस्या नहीं है, पिछले साल हमने 3 लाख टन गेहूं का निर्यात किया था। इस साल हमने 90,000 टन गेहूं और 50,000 टन गेहूं बंदरगाह पर भेज दिया है। 13 मई से पहले किए गए अनुबंध के तहत गेहूं भी शिप हो रहा है। 

West Bengal | Shipping process of wheat underway without any bottlenecks at Syama Prasad Mookerjee Port in Kolkata amid Centre's relaxation on the wheat export ban pic.twitter.com/40xmWBAnZA — ANI (@ANI) May 17, 2022

सम्बंधित ख़बरें

Wheat Export: केंद्र सरकार ने दी 25 लाख टन गेहूं निर्यात की मंजूरी, 50 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचा यह आंकड़ा

भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक विजेता खाशाबा जाधव को मिलेगा पद्म विभूषण? बॉम्बे HC का केंद्र को बड़ा निर्देश

आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति का महासंगम, जानिए आधी आबादी के लिए क्या है पीएम मोदी का मेगा प्लान?

सबरीमाला मामले में केंद्र का हलफनामा, सुप्रीम कोर्ट में कहा- जज नहीं कर सकते धर्म की व्याख्या

निर्यात के प्रतिबंधों में ढील 

इससे पहले आज, सरकार ने गेहूं के निर्यात को प्रतिबंधित करने वाले अपने पहले के आदेश में छूट की घोषणा की है। सरकार  ने यह निर्णय लिया कि जहां भी गेहूं की खेप 13 मई को या उससे पहले जांच के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दी गई है और उनके सिस्टम में पंजीकृत है, ऐसी खेपों को निर्यात के लिए अनुमति दी जाएगी।

गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध 

उल्लेखनीय है कि, केंद्र सरकार ने देश में खाद्य सुरक्षा स्थिति का प्रबंधन करने के लिए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही सरकार ने वैश्विक बाजार में अचानक बदलाव से प्रतिकूल रूप से प्रभावित और पर्याप्त गेहूं की आपूर्ति तक पहुंचने में असमर्थ पड़ोसी देशों की जरूरतों का समर्थन करने के लिए यह फैसला लिया था।

After allowing the export of wheat the shipping process started without any hindrance at this port

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2022 | 09:29 PM

Topics:  

  • Central Government
  • Wheat Export

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.