12 दिन के बाद दंगा प्रभावित बनभूलपुरा से पूरी तरह से हटा कर्फ्यू, अबतक 68 लोग गिरफ्तार

Haldwani Violence
PTI Photo
Published on: 
Updated on: 

देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी में दंगा प्रभावित बनभूलपुरा क्षेत्र से मंगलवार तड़के कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया। बनभूलपुरा में एक अवैध मदरसे को गिराने के बाद हुई हिंसा के कारण पिछले 12 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ था। 

ऐसे फैला था दंगा

आधिकारिक आदेश के मुताबिक, कर्फ्यू तड़के पांच बजे हटा लिया गया। क्षेत्र में कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने अलग-अलग अवधि के लिए छूट दी थी। बनभूलपुरा में आठ फरवरी को मदरसे पर कार्रवाई के बाद हिंसा भड़क गई थी। स्थानीय लोगों ने उस दिन नगर निगम के कर्मियों और पुलिस पर पत्थर तथा पेट्रोल बम फेंके जिससे कई कर्मियों को पुलिस थाने में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। भीड़ ने इसके बाद पुलिस थाने में आग लगा दी। 

 उपद्रवियों की संपत्तियां भी कुर्क 

पुलिस के मुताबिक, हिंसा में छह दंगाई मारे गए और पुलिस कर्मियों तथा मीडियाकर्मियों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हिंसा के मामले में अबतक 68 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उनकी संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com