Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामनगरी अयोध्या में पहुंचकर बोले रामायण के ‘राम’, बताया- राम से जीवन में क्या पाया-क्या खोया..?

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Jan 21, 2024 | 04:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या : रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ (Ramayan) में राम की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) का कहना है कि भगवान राम भारत की संस्कृति और इसकी पहचान के अभिन्न अंग हैं। रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को उनकी सह-कलाकार दीपिका चिखलिया के साथ इस भव्य कार्यक्रम के लिए (Ram Mandir Innaugration) आमंत्रित किया गया है। दीपिका चिखलिया ने धारावाहिक में माता सीता की भूमिका निभाई थी।

समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में अरुण गोविल ने कहा कि “भगवान राम हमारे देश के गौरव, संस्कृति की पहचान और स्वाभिमान हैं। भगवान राम के चरित्र में साहस, गंभीरता, विचारशीलता, बड़ों को दिया जाने वाला सम्मान … सब कुछ है।”  

सम्बंधित ख़बरें

राम जी की बुआ कौन थीं? जानिए वो रहस्य जो रामायण में नहीं लिखा, लेकिन कहानियों में छुपा है

हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO

अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, राहत बचाव कार्य जारी

अयोध्या में रामलला का तिलक करने आए सूर्यदेव…कुछ इस तरह मना श्रीराम जन्मोत्सव, देखें दिव्य VIDEO

अभिनेता ने कहा कि वह मशहूर धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने कहा, “मैंने शुरुआत में ही रामानंद सागर जी से कहा था कि मैं केवल भगवान राम का किरदार निभाना चाहता हूं… मुझे रिजेक्ट कर दिया गया और यह भूमिका किसी और को ऑफर की गई। लेकिन बाद में मुझे इस भूमिका के लिए वापस बुलाया गया।”  .

रामायण ने गोविल को प्यार और पहचान दी, लेकिन इसके बाद उन्हें भूमिकाएं मिलनी कम हो गईं क्योंकि फिल्म निर्माताओं के लिए उन्हें किसी अलग भूमिका में कल्पना करना मुश्किल था। हालांकि, अभिनेता ने कहा कि किसी अन्य किरदार ने उन्हें इस स्तर का सम्मान नहीं दिलाया होता।  

रामायण में अपनी भूमिका के बारे में गोविल ने कहा कि “प्रोफेशनल लाइफ में इसके (रामायण) कई फायदे और नुकसान थे। उस वक्त मैं फिल्मों में अच्छा काम कर रहा था, लेकिन इसके बाद मैं फिल्मों में काम नहीं कर पाया। उस वक्त मुझे लगा कि यह मेरे लिए घाटा हो गया है, लेकिन अब अहसास होता है कि अगर मैंने 500 फिल्में भी की होतीं, तब भी मुझे जो प्यार और सम्मान मिलता है वह नहीं मिल पाता।”  रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को “ऐतिहासिक” बताया।

Actor arun govil feeling in ayodhya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2024 | 04:06 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Mandir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.