Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी को धमकी देने वाला अजमेर से गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ में बताया किस लिए था नाराज

देश में इस समय उपद्रवियों द्वारा किसी को भी धमकी दे दी जा रही है। पहले फ्लाइटों में बम की धमकियां दी गईं। उसके बाद नेताओं को निशाने पर लिया गया। अब दिल्ली में स्कूलों को बम उड़ाने की धमकियां मिल रहीं है...

  • By Saurabh Pal
Updated On: Dec 10, 2024 | 03:08 AM

नरेंद्र मोदी, आरोपी मोहम्मद बेग(फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जयुपरः देश में इस समय उपद्रवियों द्वारा किसी को भी धमकी दे दी जा रही है। पहले फ्लाइटों में बम की धमकियां दी गईं। उसके बाद नेताओं को निशाने पर लिया गया। अब दिल्ली में स्कूलों को बम उड़ाने की धमकियां मिल रहीं है। वहीं इस मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से धमकी मिली थी। अब इस मामले में एक सख्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित तौर पर मुंबई यातायात पुलिस हेल्पलाइन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नुकसान पहुंचाने के संबंध में धमकी भरा संदेश भेजा था। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि झारखंड निवासी मोहम्मद नदीम बेग मिर्जा को वर्ली पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया, “हमारी जांच में पता चला कि मिर्जा एक निजी कंपनी में काम करता है। वह इस बात से नाराज था कि उसके मालिक ने उसे शराब पीकर काम पर आने के कारण घर जाने को बोल दिया था।

सम्बंधित ख़बरें

छांगुर बाबा का हैंडलर नागपुर से गिरफ्तार, नागपुर, लखनऊ एटीएस और सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

किशोरी का अपहरण, दो माह बाद भी सुराग नहीं, उमरेड में दिनदहाड़े घटना, पालक चिंतित

अब TWJ कंपनी घोटाला रडार पर, आलीशान वाहनों सहित करोड़ों की चल संपत्ति जब्त

भाभी पर लकड़ी की काठी से हमला, शराब के पैसों को लेकर विवाद, आरोपी देवर पर मामला दर्ज

गुस्से में आकर उसने शनिवार को मुंबई यातायात पुलिस हेल्पलाइन पर प्रधानमंत्री के खिलाफ धमकी भरा संदेश भेजा। इस संबंध में वर्ली थाने में मामला दर्ज किया गया।” अधिकारी ने बताया, “तकनीकी सहायता की मदद से उसे पकड़ लिया गया और अजमेर से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि तकनीकी सहायता की मदद से आरोपी को ट्रैक किया गया। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ने आरोपी को राजस्थान के अजमेर से काबू कर लिया। उसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री को पहली बार धमकी नहीं मिली है। इससे पहले 2023 में हरियाणा में एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। उसका धमकी भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस उस आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला था।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

Accused who threatened to kill pm modi has been arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2024 | 03:08 AM

Topics:  

  • Crime
  • Nrendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.