CJP के संस्थापक का बड़ा ऐलान: करोड़ों का ऑफर छोड़ आ रहे स्वदेश, NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में देंगे धरना
Abhijeet Deepke India Return: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भारत लौट रहे हैं। नीट पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर उन्होंने दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है।
- Written By: अमन मौर्या
abhijit-dipake-cjp-protest
Cockroach Janta Party NEET Protest: पिछले कुछ दिनों से भारतीय राजनीति के केंद्र में रहने वाली कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने वतन वापसी का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से दी है।
अभिजीत ने अमेरिका में नौकरियों के कई ऑफर मिलने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने देश से प्यार है, देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
भारत आने की बताई वजह
अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए अभिजीत ने भारत वापसी का अपना उद्देश्य स्पष्ट किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के वापस भारत आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने NEET-UG पेपर लीक और सुसाइड करने वाले बच्चों को लेकर गहरा दुख जताया।
सम्बंधित ख़बरें
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
‘वो कुल्हाड़ी पार्टी…’, चंद्रबाबू नायडू का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- मौजूदा सरकार ने निभाया अपना वादा
बीड में यूपी स्टाइल एक्शन: NEET Paper Leak के मास्टरमाइंड पी.वी. कुलकर्णी का 4 मंजिला घर बुलडोजर से जमींदोज
‘इंतजार करें, हम दो दिन में…’, अन्नामलाई के बयान ने बढ़ाई BJP की धड़कनें, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज
8 लाख बच्चों द्वारा पिटीशन साइन करने का दावा
अभिजीत ने वीडियो में नीट पेपर लीक में सरकार के खिलाफ करीब 8 लाख बच्चों द्वारा पिटीशन साइन करने का भी दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन भी किया है। अभिजीत ने बताया कि लखनऊ, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।
Will be returning to India to demand the resignation of the Education Minister. I request the youth of India to join this peaceful protest at Jantar Mantar and exercise our constitutional right to seek accountability from the government. https://t.co/W8oZsGmgvi — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 1, 2026
उन्होंने बताया कि सिस्टम ने एक करोड़ से ज्यादा बच्चों की जिंदगी से मजाक किया है। इससे बच्चे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि किसी को तो इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।
ये भी पढ़ें- ‘इंतजार करें, हम दो दिन में…’, अन्नामलाई के बयान ने बढ़ाई BJP की धड़कनें, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज
छात्रों से की खास अपील
विरोध प्रदर्शन की योजना पर अभिजीत ने बताया कि 6 जून, शनिवार की सुबह वो दिल्ली पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से अपने समर्थकों के साथ वो सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। वहां जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे।
उन्होंने देश का संविधान हर नागरिक को गलत के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार देता है। अभिजीत ने दिल्ली में प्रदर्शन में समर्थकों और छात्रों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
