-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead In Jalandhar
AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया
- Written By: अर्पित शुक्ला
Lucky Oberoi Murder: लक्की ओबेरॉय गुरुद्वारे के बाहर अपनी कार में थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें पांच गोलियां लगी और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या(Image- Social Media)
AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लक्की ओबोराय के शरीर में करीब पांच गोलियां लगीं।
गोलीबारी के बाद उन्हें गंभीर हालत में तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार को भी निशाना बनाया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए और कार गोलियों से छलनी हो गई।
गुरुद्वारे के बाहर गोलियों से भूना
जानकारी के अनुसार, लक्की ओबोराय रोजाना की तरह सुबह करीब 8:15 बजे गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान गुरुद्वारे के बाहर घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर थार गाड़ी में सवार थे और उन्होंने 7 से 8 राउंड फायर किए, जिनमें से कुछ गोलियां लक्की की छाती और सिर में लगीं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
कार-बाइक की चिंता में मक्का किसानों की बलि चढ़ा रही मान सरकार? पंजाब में E20 नीति के विरोध के पीछे का पूरा सच!
2.5 साल तक रची कारोबारी परिवार की हत्या कर लूट की साजिश, फिर वॉचमैन को मारा, विले पार्ले मर्डर केस बड़ा खुलासा
इस घटना ने पंजाब में पहले हुई हाई-प्रोफाइल हत्याओं की याद दिला दी है। इससे पहले भी इसी तरह की घटनाओं में कई प्रमुख हस्तियां मारी जा चुकी हैं, जिनमें मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी शामिल है, जिन्हें कार के अंदर ही गोलियों से भून दिया गया था।
पुलिस कर रही है जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। गुरुद्वारे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमलावर कौन थे और लक्की ओबोराय को क्यों निशाना बनाया गया।
इस सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुरानी रंजिश, किसी बदमाश गिरोह की संलिप्तता या वारदात की जिम्मेदारी लेने वाले किसी गैंग के एंगल समेत सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
आम नागरिकों के लिए क्या उम्मीद बची?
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह विफल बताते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
हत्या की खबर सामने आने के बाद बाजवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की दिनदहाड़े हुई चौंकाने वाली हत्या ने एक भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है। अगर सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों के लिए क्या उम्मीद बची है?”
यह भी पढ़ें- लूट, हत्या से लेकर डकैती तक के 90 मामले…दिल्ली के रिहान का UP पुलिस ने किया एनकाउंटर, 50 हजार का था ईनाम
उन्होंने आगे सवाल उठाया, “आज पंजाब डर, गिरोह हिंसा और प्रशासनिक ठहराव की चपेट में है, जबकि AAP सरकार सिर्फ जनसंपर्क और बहानेबाजी में लगी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना चाहिए कि कानून-व्यवस्था के इस पूर्ण पतन के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है?”
Aap leader lucky oberoi shot dead in jalandhar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














