दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े मामले में आरोपी शरजील इमाम को 10 दिनों की अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने यह राहत उन्हें अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए दी है। साथ ही कोर्ट ने शर्त रखी है कि जमानत की अवधि के दौरान वह मीडिया से किसी तरह का संपर्क नहीं करेंगे और सोशल मीडिया का भी उपयोग नहीं करेंगे।
