अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ जुर्माने को हटाने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा कि भारत ने रूस से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तेल आयात बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है और साथ ही अमेरिका से ऊर्जा खरीदने की बात भी कही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने दोनों देशों के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
