Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 3 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरें

Aaj Ki Taza Khabar: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में मंगलवार को देर शाम भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। एनसीएस के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय , अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 04, 2026 | 06:21 AM

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Breaking News Live in Hindi: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में मंगलवार को देर शाम भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर पर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है। यह भूकंप भारतीय समयानुसार 9 बजकर 4 मिनट पर आया है। दिनभर की अन्य तमाम बड़ी ख़बरों के लिए इस ब्लॉग को स्क्रॉल करते रहें…

The liveblog has ended.
  • 03 Feb 2026 09:56 PM (IST)

    03 Feb 2026 09:56 PM (IST)

    म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप

    भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में मंगलवार को देर शाम भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भारतीय समयानुसार आज 21:04:00 पर म्यांमार में रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।

    An earthquake with a magnitude of 6.0 on the Richter Scale hit Myanmar at 21:04:00 (IST) today: National Centre for Seismology (NCS) pic.twitter.com/lfUNHI6qdh

    — ANI (@ANI) February 3, 2026

  • 03 Feb 2026 09:14 PM (IST)

    03 Feb 2026 09:14 PM (IST)

    शारदा प्रांगण में दर्शन के लिए रखी गई अजित पवार की अस्थियां

    महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां आज सार्वजनिक दर्शन के लिए बारामती लाई गईं और शाम को शारदा प्रांगण में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के ऑफिस में एक कलश में रखी गईं।

    Baramati, Maharashtra: The ashes of late Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar were brought to Baramati for public darshan today and were placed in an urn at the Nationalist Congress Party office in Sharada Prangan in the evening pic.twitter.com/LdiPoVho2A

    — IANS (@ians_india) February 3, 2026

  • 03 Feb 2026 08:40 PM (IST)

    03 Feb 2026 08:40 PM (IST)

    कोई भी नियमों से ऊपर नहीं: किरेन रिजिजू

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी वही बात बार-बार दोहराते रहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, लेकिन हम तो उनसे बोलने के लिए कह रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि कोई भी नियमों से ऊपर नहीं है। लोकसभा और राज्यसभा में आचरण के नियम हमने नहीं बनाए, बल्कि राहुल गांधी के दादा-दादी के समय में बने थे। वह कभी नियमों का पालन नहीं करते और फिर संसद के बाहर कहते हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया जाता।

    #WATCH | Delhi | Union Minister Kiren Rijiju says, "Rahul Gandhi keeps repeating the same thing, that he is not allowed to speak, but we are asking him to speak... I want to say that no one is above the rules...The rules of conduct in the Lok Sabha and Rajya Sabha were not framed… pic.twitter.com/VaDHIkEEsE

    — ANI (@ANI) February 3, 2026

  • 03 Feb 2026 08:02 PM (IST)

    03 Feb 2026 08:02 PM (IST)

    यूपी में दो करोड़ और नाम हटाने की साजिश रच रहा EC: रविदास मेहरोत्रा

    समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ​​ने कहा कि SIR लागू होने के बाद 2.89 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे। अब चुनाव आयोग कथित तौर पर लगभग दो करोड़ और लोगों के नाम हटाने की साज़िश रच रहा है, इनमें से ज़्यादातर लोग PDA समुदाय के हैं।

    Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party MLA Ravidas Mehrotra says, "After the implementation of SIR, the names of 2.89 crore people were removed from the voter list. Now, the Election Commission is allegedly conspiring to remove the names of nearly two crore more people, and a… pic.twitter.com/WOsqbvozcj

    — IANS (@ians_india) February 3, 2026

  • 03 Feb 2026 06:49 PM (IST)

    03 Feb 2026 06:49 PM (IST)

    युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री

    भारतीय जनता पार्टी के नेता युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर में विधायक दल का नेता चुना गया है। अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। गौरतलब है कि मणिपुर में दो साल से ज्यादा चली हिंसा के बाद यहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।

    #BREAKING: BJP Leader Yumnam Khemchand Singh has been elected as the leader of the legislative party and will be the new Chief Minister of Manipur pic.twitter.com/fqz0HuV06e

    — IANS (@ians_india) February 3, 2026

    यहां पढ़ें पूरी ख़बर

  • 03 Feb 2026 03:16 PM (IST)

    03 Feb 2026 03:16 PM (IST)

    विपक्षी सांसदों के सस्पेंशन पर राहुल-प्रियंका समेत विपक्ष का प्रदर्शन

    संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में हंगामे और चेयर की तरफ कागज़ फेंकने की घटना के सिलसिले में, हिबी ईडन, अमरेंद्र सिंह, राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला और किरण कुमार रेड्डी समेत 8 विपक्षी सांसदों को इस सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है।

    यहा विस्तार से पढ़ें पूरी ख़बर

  • 03 Feb 2026 03:10 PM (IST)

    03 Feb 2026 03:10 PM (IST)

    पेपर फेंकने वाली विपक्षी सांसद बजट सत्र से सस्पेंड

    संसद के बजट सत्र के पांचवे दिन भी राहुल गांधी के बयान पर हंगामा जारी रहा। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में कुछ विपक्षी सांसदों ने स्पीकर की तरफ पेपर उछाले। लगातार तीन बार स्थगित होने के बाद जब तीन बजे कार्यवाही शुरू की तो संसदीय कार्य मंत्री ने पेपर फेंकने वाले सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पारित होते ही पेपर उछालने वाले सांसदों के निलंबित कर दिया। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

    Budget session of Parliament | In connection with the uproar in Lok Sabha and the incident of papers being thrown towards the Chair, six Opposition MPs, including Hibi Eden, Amarinder Singh, Raja Warring, Manickam Tagore, Gurjeet Singh Aujla, and Kiran Kumar Reddy, have been… pic.twitter.com/n96fBaQtYk

    — ANI (@ANI) February 3, 2026

  • 03 Feb 2026 02:04 PM (IST)

    03 Feb 2026 02:04 PM (IST)

    विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, थोड़ी देर में पेश करेंगे बिहार बजट

    बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव विधानसभा पहुंच गए हैं और वे थोड़ी ही देर में राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र के दौरान पेश होने वाले इस बजट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें राज्य के विकास और विभिन्न योजनाओं को लेकर अहम घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है।

  • 03 Feb 2026 01:27 PM (IST)

    03 Feb 2026 01:27 PM (IST)

    डिंपल मेहता बनीं मीरा भायंदर महानगरपालिका की मेयर, बाहर विरोध की कोशिश

    महाराष्ट्र के मीरा भायंदर महानगरपालिका में बीजेपी की डिंपल मेहता को मेयर चुना गया है, जबकि बीजेपी के ही ध्रुव किशोर पाटिल डिप्टी मेयर बने हैं। मेयर चुनाव के दौरान मराठी मेयर चुने जाने की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर विरोध और हंगामा करने की कोशिश भी की गई।

  • 03 Feb 2026 12:58 PM (IST)

    03 Feb 2026 12:58 PM (IST)

    डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से घोषणा पर विपक्ष ने जताई आपत्ति, सरकार से पूछे सवाल

    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के बाद विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमलावर हैं। विपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से इन समझौते की घोषणा किए जाने पर आपत्ति जताई और सरकार से सवाल पूछे हैं।

  • 03 Feb 2026 12:10 PM (IST)

    03 Feb 2026 12:10 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट में मेटा-व्हाट्सएप को झटका, डेटा साझा न करने का हलफनामा दाखिल करने का निर्देश

    सुप्रीम कोर्ट ने राहत की मांग करने वाली कंपनियों मेटा और व्हाट्सएप को बड़ा झटका दिया है। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने दोनों कंपनियों को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया, जिसमें स्पष्ट रूप से यह उल्लेख करना होगा कि वे किसी भी प्रकार का डेटा साझा नहीं करेंगे। अदालत ने कहा कि यदि निर्धारित समय में ऐसा हलफनामा दाखिल नहीं किया गया तो याचिका खारिज की जा सकती है।

  • 03 Feb 2026 11:30 AM (IST)

    03 Feb 2026 11:30 AM (IST)

    विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    3 फरवरी 2026 को लोकसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के जोरदार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्यों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी की। लगातार शोर-शराबे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने का फैसला लिया।

  • 03 Feb 2026 11:05 AM (IST)

    03 Feb 2026 11:05 AM (IST)

    उत्तराखंड के कालसी में 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों की मौत

    उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुआनु-मीनाक रोड पर सवारियों से भरी हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

  • 03 Feb 2026 10:53 AM (IST)

    03 Feb 2026 10:53 AM (IST)

    बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा

    बिहार विधानसभा के बाहर विपक्षी नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजद विधायकों ने विधानसभा के पोर्टिको में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखे सवाल उठाए और जमकर विरोध दर्ज कराया।

  • 03 Feb 2026 10:23 AM (IST)

    03 Feb 2026 10:23 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सत्र के दौरान राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की मांग

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने जम्मू में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की मांग को लेकर याचिकाएं दायर कीं।

    #WATCH | Jammu | BJP MLAs with placards demand National Law University in Jammu during session of Jammu & Kashmir Legislative Assembly pic.twitter.com/5O5MfWataD

    — ANI (@ANI) February 3, 2026

  • 03 Feb 2026 09:45 AM (IST)

    03 Feb 2026 09:45 AM (IST)

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में 2200 अंकों की उछाल

    भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को सोमवार रात अंतिम रूप दिए जाने के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद से करीब 3,657 अंक उछलकर 85,323.20 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी अपने पिछले क्लोजिंग से 1,219.65 अंकों की बढ़त के साथ 26,308.05 पर खुला।

  • 03 Feb 2026 09:19 AM (IST)

    03 Feb 2026 09:19 AM (IST)

    थोड़ी देर में NDA संसदीय दल की बैठक, अमित शाह और जेपी नड्डा पहुंचे संसद एनेक्सी

    एनडीए संसदीय दल की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद की एनेक्सी बिल्डिंग पहुंच चुके हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं। बैठक में अहम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

  • 03 Feb 2026 09:01 AM (IST)

    03 Feb 2026 09:01 AM (IST)

    रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : हमले से पहले बिश्नोई गैंग ने की थी रेकी, स्कूटर से की गई निगरानी

    निर्देशक और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने पाया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपियों ने हमले से पहले रोहित शेट्टी के घर और आसपास के इलाके की कई दिनों तक रेकी की थी।

  • 03 Feb 2026 08:44 AM (IST)

    03 Feb 2026 08:44 AM (IST)

    आत्मविश्वास वह शक्ति है जिसकी मदद से सब कुछ संभव: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "आत्मविश्वास वह शक्ति है जिसकी मदद से सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में नागरिकों की यही शक्ति काम आने वाली है..."

    आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है।

    श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते।

    दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥ pic.twitter.com/FcQqHbSvI9

    — Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2026

  • 03 Feb 2026 08:28 AM (IST)

    03 Feb 2026 08:28 AM (IST)

    ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई, वैज्ञानिक सर्वे की मांग पर होगी बहस

    वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जुड़े मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। यह सुनवाई दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। याचिका में मांग की गई है कि ज्ञानवापी परिसर में मौजूद शिवलिंग को छोड़कर वजूखाने क्षेत्र का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से वैज्ञानिक सर्वे कराया जाए। अदालत में इसी मांग पर विस्तृत बहस होने की संभावना है।

  • 03 Feb 2026 07:40 AM (IST)

    03 Feb 2026 07:40 AM (IST)

    दिल्ली में डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

    दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अरुण राज के रूप में हुई है, जो डिलीवरी मैन के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, अरुण की तीन नाबालिगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

  • 03 Feb 2026 07:09 AM (IST)

    03 Feb 2026 07:09 AM (IST)

    आज गिग वर्कर्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

    ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े गिग वर्कर्स ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान कई जगहों पर काम बंद रखा जाएगा, जिससे फूड डिलीवरी, ई-कॉमर्स और राइड-हेलिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

Aaj ki taaja khabar 3rd february 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 07:03 AM

Topics:  

  • Live
  • Live News
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.