लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
30 Mar 2026 08:00 AM (IST)
बजट सत्र के दूसरा चरण का सोमवार को 12वां दिन है। आज लोकसभा में देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों पर चर्चा होगी। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे चर्चा की शुरुआत करेंगे।
30 Mar 2026 07:01 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के देवगंज गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छोटी किराना दुकान चलाने वाली और किसान की पत्नी सीता के बैंक खाते में अचानक करीब 10 करोड़ रुपये दिखाई देने लगे। सीता ने बताया कि वह अपने खाते से पैसे निकालने के लिए गई थीं। उस समय उनके खाते में 45 हजार रुपये थे, लेकिन एटीएम में नकदी खत्म होने के कारण वह पैसे नहीं निकाल सकीं। बाद में जब एटीएम दोबारा चालू हुआ, तो खाते में करीब 10 करोड़ रुपये दिखने लगे।
#WATCH | Mainpuri, UP | A small grocery shop owner and a farmer's wife from Devganj village, Sita, recently discovered that approximately Rs 10 crore had mysteriously appeared in her bank account, following which she and her family members reported the same to her bank.
Sita… pic.twitter.com/2o5J9AJU1J
— ANI (@ANI) March 30, 2026
30 Mar 2026 06:53 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने कुल 173 थानेदारों के साथ-साथ कई बीडीओ का तबादला किया है। आयोग का कहना है कि इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है, ताकि मतदाताओं का भरोसा बना रहे और किसी तरह की पक्षपात की आशंका न हो।
Breaking News Today LIVE: पीएम मोदी आज पुडुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद करेंगे। यह डिजिटल सम्मेलन नमो ऐप के माध्यम से आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के लिए प्रेरित करना है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि वह 30 मार्च को शाम 5:30 बजे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में ‘डबल इंजन’ की सरकार ने पुदुचेरी की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है। इसी विश्वास के आधार पर जनता एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को समर्थन देने के लिए तैयार है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे असम के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद- असम’ कार्यक्रम के तहत संवाद करेंगे, जिसमें वे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देंगे।