Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • बच्चू कडू नागपुर आंदोलन |
  • आज का मौसम |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 30 अक्टूबर: मोकामा में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Aaj Ki Taza Khabar: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए आज अपना घोषणापत्र जारी कर सकता है, जिसे गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे। वहीं, पीएम मोदी आज गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Oct 30, 2025 | 08:47 PM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 30 Oct 2025 08:47 PM (IST)

    30 Oct 2025 08:47 PM (IST)

    एमपी खेल महोत्सव में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शिरकत

    विदिशा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद शिवराज सिंह चौहान के साथ शामिल हुए। साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी एमपी खेल महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

    #WATCH विदिशा (मध्य प्रदेश): मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में एमपी खेल महोत्सव में शिरकत की। pic.twitter.com/kTKXmlbyx2

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 08:39 PM (IST)

    30 Oct 2025 08:39 PM (IST)

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी

    गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए।

    #WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए।

    (वीडियो: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/QnCcf7gEaU

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 07:20 PM (IST)

    30 Oct 2025 07:20 PM (IST)

    राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत पर बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

    पटना, बिहार| राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "कितनी मुद्दाविहीन पार्टी हो सकती है। उनके पास बिहार चुनाव के लिए न कोई एजेंडा, न कोई रिपोर्ट कार्ड, न कोई विज़न। इस बात को मुद्दा बना रहे हैं। जिस पार्टी के प्रधानमंत्री 'मुजरा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हों, वो 'नाच' जैसे शब्द पर आपत्ति जता रहे हैं। करने दीजिए शिकायत..."

    #WATCH पटना, बिहार | राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "कितनी मुद्दाविहीन पार्टी हो सकती है। उनके पास बिहार चुनाव के लिए न कोई एजेंडा, न कोई रिपोर्ट कार्ड, न कोई विज़न। इस बात को मुद्दा बना रहे हैं। जिस पार्टी के प्रधानमंत्री… https://t.co/jFQKxwbzbj pic.twitter.com/z4ibjQvUmZ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 06:55 PM (IST)

    30 Oct 2025 06:55 PM (IST)

    गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में ई-बसों को हरी झंडी दिखाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही आज शाम पीएम ने एकता नगर में ई-बसों को हरी झंडी दिखाई।

    #WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में ई-बसों को हरी झंडी दिखाई।

    (वीडियो: DD) pic.twitter.com/bGskxUGEqF

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 06:38 PM (IST)

    30 Oct 2025 06:38 PM (IST)

    CBSE 2026 Board Exam: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से

    CBSE ने घोषणा की है कि 2026 में दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17.02.2026 से शुरू होंगी। 2026 में, CBSE, NEP-2020 में की गई सिफारिशों के अनुसार, दसवीं कक्षा के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा।

    CBSE ने घोषणा की है कि 2026 में दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17.02.2026 से शुरू होंगी। 2026 में, CBSE, NEP-2020 में की गई सिफारिशों के अनुसार, दसवीं कक्षा के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। pic.twitter.com/tVBiMDWtTD

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 06:12 PM (IST)

    30 Oct 2025 06:12 PM (IST)

    जन सुराज पार्टी समर्थक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया FIR

    मोकामा, बिहार: कथित तौर पर जन सुराज पार्टी समर्थक की गोली मारकर हत्या पर बाढ़-2 SDPO अभिषेक सिंह ने बताया, "पुलिस को सूचना मिली थी कि टाल क्षेत्र में 2 पार्टियों का काफिला जा रहा था। किसी बात को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली मारने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा है। FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। FSL टीम को सूचित कर दिया गया है। टीम जांच करेगी..."

    #WATCH मोकामा, बिहार: कथित तौर पर जन सुराज पार्टी समर्थक की गोली मारकर हत्या पर बाढ़-2 SDPO अभिषेक सिंह ने बताया, "पुलिस को सूचना मिली थी कि टाल क्षेत्र में 2 पार्टियों का काफिला जा रहा था। किसी बात को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली मारने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया जा… pic.twitter.com/HK7W7pwY9b

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 05:55 PM (IST)

    30 Oct 2025 05:55 PM (IST)

    मुंबई होस्टेज केस: बच्चों के किडनैपर रोहित आर्या की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत

    मुंबई होस्टेज केस: मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को एक सिरफिरे शख्स ने स्टूडियो में मौजूद कुछ बच्चों को बंधक बना लिया और धमकी दी कि अगर उसे कुछ हुआ तो बच्चों को नुकसान पहुंचेगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को तुरंत रेस्क्यू कर लिया और उनके अभिभावकों को सौंप दिया। हालांकि, इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में किडनैपर रोहित आर्या की मौत हो गई।

  • 30 Oct 2025 05:51 PM (IST)

    30 Oct 2025 05:51 PM (IST)

    भाजपा ने राहुल गांधी की शिकायत राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से की

    भाजपा की बिहार इकाई ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने "एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक, व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणी की, जो आदर्श आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 का उल्लंघन है।" उन्होंने आयोग से अनुरोध किया है कि आयोग उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करे और बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने का निर्देश दे, और लोकतांत्रिक और चुनावी मर्यादा की पवित्रता बनाए रखने के लिए उन्हें एक निश्चित अवधि के लिए चुनाव प्रचार करने से रोके।

    भाजपा की बिहार इकाई ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने "एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक, व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणी की, जो आदर्श आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951… pic.twitter.com/4VZMbmC4Tn

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 05:13 PM (IST)

    30 Oct 2025 05:13 PM (IST)

    जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला

    मोकामा में गुरूवार को जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ। इसमें उनके काफिले में शामिल एक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले को लेकर अनंत सिंह के समर्थकों पर आरोप लगाए गए है।

  • 30 Oct 2025 04:51 PM (IST)

    30 Oct 2025 04:51 PM (IST)

    राहुल ने छठ पूजा पर बिहार के लोगों को बधाई दी: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला

    कानपुर(उत्तर प्रदेश): राहुल गांधी और महागठबंधन पर छठ का अपमान करने के आरोपों पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "राहुल गांधी ने छठ पूजा पर बिहार के लोगों से मुलाकात की, उन्हें बधाई दी। छठ को लेकर ट्वीट किया। कांग्रेस के लोगों ने छठ पूजा का आयोजन किया। पूरे महागठबंधन के लोगों ने छठ पूजा की। भाजपा की आदत है कि झूठ बोल दीजिए और उसे बढ़ाओ।"

    #WATCH कानपुर(उत्तर प्रदेश): राहुल गांधी और महागठबंधन पर छठ का अपमान करने के आरोपों पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "राहुल गांधी ने छठ पूजा पर बिहार के लोगों से मुलाकात की, उन्हें बधाई दी। छठ को लेकर ट्वीट किया। कांग्रेस के लोगों ने छठ पूजा का आयोजन किया। पूरे महागठबंधन के… pic.twitter.com/hABUfHv8Zh

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 04:49 PM (IST)

    30 Oct 2025 04:49 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना

    नालंदा: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "जब मैं कांग्रेस और राजद की बात करता हूं तो याद रखिए कि इन्हें आपसे कोई मतलब नहीं है। लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं, सोनिया गांधी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में लगी हैं। इनको परिवार से मतलब है। ये कहते हैं कि हर परिवार को नौकरी देंगे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि बिहार में 2.5 करोड़ परिवार हैं... अगर हर परिवार से एक-एक व्यक्ति को नौकरी देनी हो तो खर्च 12 लाख करोड़ रुपए का है बिहार का बजट ही 3 लाख करोड़ है तो कहां से देंगे?"

    #WATCH | #BiharElection2025 | नालंदा: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "जब मैं कांग्रेस और राजद की बात करता हूं तो याद रखिए कि इन्हें आपसे कोई मतलब नहीं है। लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं, सोनिया गांधी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में लगी हैं। इनको… pic.twitter.com/kDuDZo0e98

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 04:20 PM (IST)

    30 Oct 2025 04:20 PM (IST)

    31 अक्टूबर को आगामी चुनाव के लिए अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी करेगा

    NDA शुक्रवार, 31 अक्टूबर को आगामी चुनाव के लिए अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी करेगा। इस अवसर पर NDA के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

    #BiharElection2025 | NDA कल, 31 अक्टूबर को आगामी चुनाव के लिए अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी करेगा। इस अवसर पर NDA के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 04:03 PM (IST)

    30 Oct 2025 04:03 PM (IST)

    राहुल गांधी देश की राजनीति में असंगत हो गए हैं: प्रवीण खंडेलवाल

    दिल्ली: भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "राहुल गांधी देश की राजनीति में असंगत हो गए हैं। उनको पता नहीं है कि देश की राजनीति की दिशा और दशा क्या है... अब वे तालाब की बात कर रहे हैं... गंगा में कोई तालाब बना सकता है क्या? राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जो वे आरोप लगा रहे हैं उसका स्तर क्या है। वे हताश हैं निराश हैं..."

    #WATCH दिल्ली: भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "राहुल गांधी देश की राजनीति में असंगत हो गए हैं। उनको पता नहीं है कि देश की राजनीति की दिशा और दशा क्या है... अब वे तालाब की बात कर रहे हैं... गंगा में कोई तालाब बना सकता है क्या? राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जो वे आरोप लगा रहे… https://t.co/MY4wQsrVUs pic.twitter.com/nvOZpLtdM4

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 03:30 PM (IST)

    30 Oct 2025 03:30 PM (IST)

    ये चुनाव उस 'जंगल राज' को रोकने के लिए हैं जो अपना स्वरूप बदलकर आएगा: अमित शाह

    हिलसा, नालंदा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "ये चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं हैं। ये चुनाव उस 'जंगल राज' को रोकने के लिए हैं जो अपना स्वरूप बदलकर आएगा।"

    #WATCH | #BiharElection2025 | हिलसा, नालंदा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "ये चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं हैं। ये चुनाव उस 'जंगल राज' को रोकने के लिए हैं जो अपना स्वरूप बदलकर आएगा।" pic.twitter.com/NgC6pSN7Xf

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 03:28 PM (IST)

    30 Oct 2025 03:28 PM (IST)

    नीतीश कुमार को केवल चुनावी मुख्यमंत्री बनाया हुआ : अखिलेश यादव

    ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश: बिहार विधानसभा चुनाव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सभी जानते हैं कि नीतीश कुमार को केवल चुनावी मुख्यमंत्री बनाया हुआ है। चुनाव के बाद वे चेहरा नहीं होंगे। कोई नया लाया जाएगा... तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं हम सब लोग उनके समर्थन में हैं। सरकार चलाने में हम जो भी सहयोग कर सकते हैं उनकी मदद के लिए हम तैयार हैं। "

    #WATCH ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश: #BiharElections2025 पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सभी जानते हैं कि नीतीश कुमार को केवल चुनावी मुख्यमंत्री बनाया हुआ है। चुनाव के बाद वे चेहरा नहीं होंगे। कोई नया लाया जाएगा... तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं हम सब लोग उनके समर्थन में हैं।… pic.twitter.com/t5w1KYvMcM

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 03:27 PM (IST)

    30 Oct 2025 03:27 PM (IST)

    वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर चिराग ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

    छपरा, सारण (बिहार): वक्फ संशोधन विधेयक पर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री और एलजेपी-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "जिस नेता प्रतिपक्ष को ये नहीं पता कि केंद्र द्वारा पारित विधेयक में राज्य का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। अगर आप सही में मुसलमानों के हितैषी होते तो ऐसी बात कभी नहीं करते क्योंकि ये गरीब मुसलमानों के हक में किया गया संशोधन है।"

    #WATCH छपरा, सारण (बिहार): वक्फ संशोधन विधेयक पर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री और एलजेपी-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "जिस नेता प्रतिपक्ष को ये नहीं पता कि केंद्र द्वारा पारित विधेयक में राज्य का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। अगर आप सही में… pic.twitter.com/52AHyLYkmB

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 03:26 PM (IST)

    30 Oct 2025 03:26 PM (IST)

    राघोपुर के लोग बहुत उत्साहित हैं, तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे: राबड़ी देवी

    राघोपुर पूर्व, बिहार| राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, "राघोपुर के लोग बहुत उत्साहित हैं और तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे... हमारी सरकार बनने के बाद हम राघोपुर में सभी विकास कार्य करेंगे..."

    #WATCH राघोपुर पूर्व, बिहार: #BiharElection2025 | राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, "राघोपुर के लोग बहुत उत्साहित हैं और तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे... हमारी सरकार बनने के बाद हम राघोपुर में सभी विकास कार्य करेंगे..." pic.twitter.com/47CY0SwUax

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 03:24 PM (IST)

    30 Oct 2025 03:24 PM (IST)

    महागठबंधन के नाम पर ये लूट की लड़ाई है: प्रशांत किशोर

    दरभंगा, बिहार: जन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "महागठबंधन के नाम पर ये लूट की लड़ाई है। कौन कितना लूट सके कौन कितना सीट ले सके। कौन किधर भागेगा किसी को पता नहीं है। राजद के लोग बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। कोई ये नहीं पूछ रहा कि 15 साल तक राजद की सरकार थी तो बिहार की ये दुर्दशा क्यों हुई?... आज वे कह रहे हैं कि आएंगे तो सब सुधार कर देंगे, आपने 15 साल में क्यों नहीं किया?...राजद को कोई वोट नहीं देने वाला है। लड़ाई NDA और जनसुराज के बीच है।"

    #BiharElection2025 दरभंगा, बिहार: जन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "महागठबंधन के नाम पर ये लूट की लड़ाई है। कौन कितना लूट सके कौन कितना सीट ले सके। कौन किधर भागेगा किसी को पता नहीं है। राजद के लोग बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। कोई ये नहीं पूछ रहा कि 15 साल तक राजद की… pic.twitter.com/9kXTdlX9IC

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 02:39 PM (IST)

    30 Oct 2025 02:39 PM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

    नालंदा, बिहार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "अभी छठ पूजा के समय नरेंद्र मोदी जी निर्णय लिया कि वे जाकर यमुना में स्नान करेगें। एक तरफ यमुना प्रदूषण से भरी हुई और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी जी ने साफ पानी का छोटा सा तालाब बनाया दूर से पाइप लगाकर साफ पानी आया..."

    #WATCH नालंदा, बिहार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "अभी छठ पूजा के समय नरेंद्र मोदी जी निर्णय लिया कि वे जाकर यमुना में स्नान करेगें। एक तरफ यमुना प्रदूषण से भरी हुई और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी जी ने साफ पानी का छोटा सा तालाब बनाया दूर से पाइप लगाकर साफ पानी आया..."

    (सोर्स:… pic.twitter.com/qOyNfiAXAy

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 02:37 PM (IST)

    30 Oct 2025 02:37 PM (IST)

    RJD-कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र नहीं, अपनी रेटलिस्ट जारी की है: पीएम मोदी

    छपरा, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "RJD-कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र नहीं, अपनी रेटलिस्ट जारी की है। इनकी हर घोषणा के पीछे का असली मकसद- रंगदारी, फिरौती, लूट-खसूट, भ्रष्टाचार, यही सब है...जंगलराज से दूर रहेगा बिहार, फिर से NDA सरकार..."

    #WATCH छपरा, बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "RJD-कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र नहीं, अपनी रेटलिस्ट जारी की है। इनकी हर घोषणा के पीछे का असली मकसद- रंगदारी, फिरौती, लूट-खसूट, भ्रष्टाचार, यही सब है...जंगलराज से दूर रहेगा बिहार, फिर से NDA सरकार..." pic.twitter.com/1cG0eQ6Fx2

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025

  • 30 Oct 2025 02:09 PM (IST)

    30 Oct 2025 02:09 PM (IST)

    राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में मुकदमा दर्ज

    मुजफ्फरपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने यह मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दायर किया है। दरअसल, बुधवार को सकरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि पीएम मोदी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अगर उनसे नाचने के लिए कहा जाए तो वो मंच पर नाचने भी लगेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी ने छठ पर्व पर भी ड्रामा किया।

  • 30 Oct 2025 01:42 PM (IST)

    30 Oct 2025 01:42 PM (IST)

    तेजस्वी यादव की दो रैलियां रद्द

    बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश से चुनाव प्रचार पर असर पड़ा है। खराब मौसम के चलते तेजस्वी यादव का हेलीकॉप्टर निर्धारित स्थान पर उतर नहीं सका। इसी कारण दरभंगा में उनकी दो चुनावी सभाएं रद्द करनी पड़ीं।

  • 30 Oct 2025 01:04 PM (IST)

    30 Oct 2025 01:04 PM (IST)

    तेलंगाना में मूसलाधार बारिश जारी

    चक्रवात मोंथा की वजह से तेलंगाना में मूसलाधार बारिश जारी है। लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वारंगल जिले के बीआर नगर में बाढ़ का पानी भर जाने के बाद नगर निगम के अधिकारी ड्रोन के जरिए फंसे लोगों तक भोजन पहुंचा रहे हैं।

  • 30 Oct 2025 12:14 PM (IST)

    30 Oct 2025 12:14 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में दो शिक्षक हुए बर्खास्त

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए एलजी प्रशासन ने दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है।

  • 30 Oct 2025 11:54 AM (IST)

    30 Oct 2025 11:54 AM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर 59 से आ रही बस में लगी आग

    हाल के दिनों में बसों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब ताजा घटना गुरुग्राम के सेक्टर 59 से आ रही है जहां एक चलती बस में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त बस में सिर्फ ड्राइवर और अन्य स्टाफ मौजूद थे जिससे बड़ा हादसा टल गया।

    गुरुग्राम सेक्टर 59 में चलती बाद में लगी आग। बस में सिर्फ़ ड्राइवर और बाक़ी बस कर्मी थे जिससे बड़ा हादसा बचा। सभी सुरक्षित।
    हाल के दिनों में बस में आग लगने की कई घटनाएँ हो चुकी है pic.twitter.com/IpmBTohMhp

    — Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) October 30, 2025

     

  • 30 Oct 2025 11:34 AM (IST)

    30 Oct 2025 11:34 AM (IST)

    यूनेस्को सूची में छठ को कराएंगे शामिल- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर में रैली के दौरान महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, RJD छठ मईया का अपमान कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हम यूनेस्को सूची में छठ को शामिल कराएंगे ।

  • 30 Oct 2025 11:16 AM (IST)

    30 Oct 2025 11:16 AM (IST)

    सरदार पटेल की जयंती पर 'भारत पर्व' का आयोजन

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर एक नवंबर से 15 नवंबर तक गुजरात के एकता नगर में 'भारत पर्व' का आयोजन किया जाएगा।

  • 30 Oct 2025 10:43 AM (IST)

    30 Oct 2025 10:43 AM (IST)

    12वीं आसियान बैठक के लिए मलेशिया जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के लिए रवाना होंगे। वे 1 नवंबर को आयोजित होने वाली 12वीं आसियान रक्षा मंत्री बैठक-प्लस (ADMM-Plus) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैठक का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा सहयोग और सुरक्षा साझेदारी को और मज़बूत करना है।

  • 30 Oct 2025 10:30 AM (IST)

    30 Oct 2025 10:30 AM (IST)

    अमेरिका ने घटाया चीन की टैरिफ

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की छह साल बाद हुई मुलाकात के बाद ट्रंप ने बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने चीन पर लगाए गए 57 फीसदी टैरिफ को घटाकर अब 47 फीसदी करने की घोषणा की है।

  • 30 Oct 2025 09:30 AM (IST)

    30 Oct 2025 09:30 AM (IST)

    गृहमंत्री अमित शाह आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

    गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। अनुमान है कि इस प्रेस वार्ता में बीजेपी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

  • 30 Oct 2025 07:58 AM (IST)

    30 Oct 2025 07:58 AM (IST)

    छह साल बाद ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच छह साल बाद आमने-सामने मुलाकात हुई। लंबे अंतराल के बाद दोनों नेताओं ने एक बार फिर बातचीत का सिलसिला शुरू किया।

  • 30 Oct 2025 07:20 AM (IST)

    30 Oct 2025 07:20 AM (IST)

    बुसान शहर पहुंचे शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप

    शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप मीटिंग के लिए दक्षिण कोरिया के बुसान शहर पहुंचे गए हैं।

  • 30 Oct 2025 06:41 AM (IST)

    30 Oct 2025 06:41 AM (IST)

    बिहार चुनाव को लेकर NDA आज अपना घोषणापत्र कर सकता है जारी

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए आज अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह इस घोषणापत्र को जारी करेंगे।

  • 30 Oct 2025 06:38 AM (IST)

    30 Oct 2025 06:38 AM (IST)

    आज बिहार में कई रैलियों को संबोधित करेंगे अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में कई रैलियां करेंगे। वे लखीसराय, तारापुर (मुंगेर), हिलसा (नालंदा) और पालीगंज (पटना) में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

  • 30 Oct 2025 06:36 AM (IST)

    30 Oct 2025 06:36 AM (IST)

    मोंथा तूफान की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

    आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ तट से टकराने के बाद तबाही मचा रहा है। इस तूफान की चपेट में आने से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है।

  • 30 Oct 2025 06:33 AM (IST)

    30 Oct 2025 06:33 AM (IST)

    ब्राजील में अब तक 119 लोगों की मौत

    ब्राजील में ड्रग माफिया के खिलाफ चल रही कार्रवाई में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 119 पहुंच गया है। रियो डी जेनेरियो में ड्रग तस्करों पर हुई पुलिस की छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। पहले मारे गए लोगों की संख्या 64 बताई गई थी, लेकिन अब ताजा आंकड़ों के अनुसार यह संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दरभंगा की जनसभा में कहा कि बीजेपी गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी करेगी और उसमें किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे केवडिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और आज शाम एकता नगर में ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज और शुक्रवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगी। महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे पूर्व विधायक बच्चू कडू आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे, जिसके बाद वे आंदोलन की आगे की रणनीति तय करेंगे। इसी बीच, पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने बीएलओ अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि जो गुरुवार तक ड्यूटी पर नहीं आएंगे, उनके खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आयोग का यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देश-दुनिया की ताजा और बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें…

Aaj ki taaja khabar 30 october 2025 live updates today latest and breaking news hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2025 | 06:30 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 28 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी खबरें

2

जयपुर में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट आई यात्री बस; दो लोगों की दर्दनाक मौत- VIDEO

3

आज की ताजा खबर 28 अक्टूबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी खबरें

4

महाराष्ट्र के पुणे से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, महाराष्ट्र ATS ने 10 जगहों पर की छापेमारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.