ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar Live: चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ पहुंचा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी। इससे पहले दित्वाह ने श्रीलंका के पूर्वी तट पर भारी तबाही मचाई, जहां 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। फिलहाल तूफान की तीव्रता एक ‘साइक्लोनिक स्टॉर्म’ के रूप में बनी हुई है और इसके और मजबूत होने के संकेत नहीं हैं। तमिलनाडु में चार जिलों में रेड अलर्ट और पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। तूफान के कारण कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। IMD के अनुसार, दित्वाह तट के बेहद करीब से गुजरेगा। रविवार सुबह 50 किलोमीटर और रविवार शाम तक 25 किलोमीटर की दूरी से तट को पार करेगा। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों की अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
30 Nov 2025 09:57 PM (IST)
सर्वदलीय बैठक पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी नाकामियां छिपाने के लिए संसद में व्यवधान डालने का तरीका बदलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता का अर्थ 'व्यवधान का नेता' बना लिया है। हुसैन ने विपक्ष द्वारा SIR जैसे मुद्दों पर हंगामा न करने की उम्मीद जताई और कहा कि संसद चर्चा के लिए है और उसका सुचारू रूप से चलना जरूरी है।
30 Nov 2025 09:21 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने नेशनल हेराल्ड मामले में दर्ज FIR पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इकोनॉमिक विंग ने पर्याप्त सबूत जुटाए होंगे, जिसके बाद ही FIR दर्ज की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अदालतें स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं। बघेल ने इस कार्रवाई को बदले की भावना से न देखने का आग्रह किया और कहा कि आगे की कार्रवाई सबूतों पर आधारित होगी।
30 Nov 2025 08:45 PM (IST)
लोकसभा सेक्रेटरी जनरल उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है, जानकारी ANI के हवाले से साझा की गई है।
30 Nov 2025 08:12 PM (IST)
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को दो बसों के आमने-सामने जोरदार टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए।
30 Nov 2025 07:31 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने माघ मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस बार लगभग 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उन्होंने घोषणा की कि मेले को 7 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और महाकुंभ की तर्ज पर पार्किंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में व्यापक वृद्धि की जाएगी।
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने माघ मेला 2026 पर कहा, "आगामी माघ मेला जो शुरू होने वाला है। उसके दृष्टिगत सामान्य प्रशासन, मेला प्रबंधन, पुलिस, सुरक्षा और यातायात आदि की दृष्टि से क्या व्यवस्थाएं की जानी चाहिए उस पर चर्चा की है... जो… pic.twitter.com/Z0ZHUXVvsJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025
30 Nov 2025 06:56 PM (IST)
AAP सांसद संजय सिंह ने 'SIR' के दबाव के कारण जान गंवाने वाले BLO को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर चुनाव के लिए लोगों की जान लेने का आरोप लगाया। सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, मारे गए BLOs के परिवारों को 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी देने, तथा 'SIR घोटाले' को बंद करने की मांग की।
30 Nov 2025 06:17 PM (IST)
दिल्ली में 10 जनपथ पर कांग्रेस संसदीय दल की मीटिंग चल रही है, इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई सीनियर नेता पहुंचे हुए है।
30 Nov 2025 05:52 PM (IST)
श्रीलंका मे भीषण तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दित्वा पुडुचेरी पहुंचा,पहले से सचेत सुरक्षा बलों ने पोर्ट पर वार्निंग फ्लैग लगा दिया।
30 Nov 2025 05:16 PM (IST)
दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट मौलाना महमूद मदनी के भोपाल में दिए भाषण पर BJP MP गुलाम अली खटाना ने कहा, "इस समय जिहाद इस बारे में होना चाहिए कि भारतीय मुसलमानों को वोट बैंक किसने बनाया? किसने उन्हें पिछड़ा बनाया? किसने उन्हें अलग-थलग किया? कांग्रेस और उससे निकली रीजनल पार्टियां इसके लिए जिम्मेदार हैं। पहले उनके जैसे लोगों ने उन्हें वोट बैंक बनाकर रखा, और अब वे उन्हें डरा रहे हैं।"
30 Nov 2025 04:52 PM (IST)
UK और भारतीय सेनाओं ने अभी-अभी एक्सरसाइज अजेय वॉरियर VIII पूरी की है - राजस्थान के रेगिस्तान में दो हफ़्ते की इंटेंस मल्टी-डोमेन ट्रेनिंग संपन्न हुई।
30 Nov 2025 04:28 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।
30 Nov 2025 04:24 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "मैं अपने सभी BLO साथियों से कहूंगा कि चुनाव आयोग के द्वारा समय-समय पर कोई न कोई अभियान चलाया जाता है। अपने कर्तव्यों का पालन करें और किसी विपक्ष के बहकावे में ना आएं। यह एक जिम्मेदारी वाला काम है जो संविधान के अनुसार लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। विपक्ष हंगामा कर रहा है, दुस्प्रचार कर रहा है और अफवाहें फैला रहा है क्योंकि उन्हें लगता है कि SIR के कारण उनकी राजनीति संकट में पड़ जाएगी।
30 Nov 2025 03:58 PM (IST)
इंडियन एयर फोर्स ने "साइक्लोन दितवाह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीलंका में राहत के काम जारी हैं, वहीं एयर फोर्स ने साथ में ही अब घरेलू मदद के काम भी शुरू कर दिए हैं। IAF C-17 ने पुणे और वडोदरा से NDRF टीमों और सामान को एयरलिफ्ट करके चेन्नई पहुंचाया है, जिससे 300 से ज्यादा NDRF के जवान और लगभग 35 टन जरूरी सामान तेजी से वहां पहुंचाया जा सका है।
30 Nov 2025 03:35 PM (IST)
दिल्ली में MCD उपचुनाव 2025 के तहत मतदान की प्रक्रिया जारी है। वीडियो वेब कास्टिंग मॉनिटरिंग रूम से है।
#WATCH | दिल्ली: MCD उपचुनाव 2025 के तहत मतदान की प्रक्रिया जारी है। वीडियो वेब कास्टिंग मॉनिटरिंग रूम से है। pic.twitter.com/qiLjR9pTle
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025
30 Nov 2025 02:54 PM (IST)
बिहार के मोतिहारी के कोटवा में NH-27 पर खतरनाक सड़क हादसा हो गया और इसमें पांच लोगों की मौत हो गई है।
30 Nov 2025 02:44 PM (IST)
सर्वदलीय बैठक के बाद, TDP MP लावू श्री कृष्ण देवरायालु ने कहा, "तेलुगु देशम पार्टी की तरफ से, हमने जो मुद्दे उठाए, वे थे, संसद की उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत है। दूसरा मुद्दा जो हम उठाना चाहते हैं, वह कृष्णा नदी के जल के वितरण से जुड़ा है। यह मुद्दा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच है। तीसरा जलजीवन मिशन से जुड़ा है। ताकि यह साफ हो सके कि जलजीवन योजना कैसे लागू होगी और आंध्र प्रदेश को क्या फ़ायदे मिल सकते हैं। चौथा राज्य के किसानों से जुड़ा है।
#WATCH | दिल्ली: सर्वदलीय बैठक के बाद, TDP MP लावू श्री कृष्ण देवरायालु ने कहा, "तेलुगु देशम पार्टी की तरफ से, हमने जो मुद्दे उठाए, वे थे, संसद की उत्पादकता बढ़ाने की ज़रूरत है... दूसरा मुद्दा जो हम उठाना चाहते हैं, वह कृष्णा नदी के जल के वितरण से जुड़ा है। यह मुद्दा आंध्र प्रदेश… pic.twitter.com/8cZ8qVUxl2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025
30 Nov 2025 01:51 PM (IST)
NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा कि प्रदूषण एक बड़ी समस्या है और उसके अनेक कारण हैं और इसमें सरकार जो भी संभव है वो कर सकती है और वो कोशिश जारी है। मुंबई और दिल्ली में है ये पूरे देश में ये समस्या बहुत जगह आ रही है और इसके लिए सरकार पूरी तरह से कोशिश करने में सक्षम है। इसमें सभी नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है। इसमें कोई राजनीति करने की बात नहीं है इसमें कोई सत्ता या विपक्ष की बात नहीं है ये एक राष्ट्रीय प्रश्न है। राहुल गांधी को बार-बार जनता नाकार रही है इसलिए वह बेबुनियाद बाते करते रहते हैं।
#WATCH मुंबई: NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "प्रदूषण एक बड़ी समस्या है और उसके अनेक कारण हैं और इसमें सरकार जो भी संभव है वो कर सकती है और वो कोशिश जारी है। मुंबई और दिल्ली में है ये पूरे देश में ये समस्या बहुत… pic.twitter.com/RXvCxS3DZB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025
30 Nov 2025 12:57 PM (IST)
भारत के चुनाव आयोग ने संशोधित अनुसूची जारी की है, जिसमें 12 राज्यों/UTs में मतदाता सूची के लिए जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए समयसीमा को एक हफ़्ते के लिए बढ़ा दिया गया है, और 01.01.2026 को विशिष्ट तिथि माना गया है।
30 Nov 2025 11:53 AM (IST)
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि यह बिल्कुल ही फर्जी केस है। बार-बार हमारे वकील कह रहे हैं कि कहीं भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस बनता ही नहीं है और दूसरा यह तो गैर लाभकारी संस्था है इसमें लाभ कहां से आ जाता है? यह पूरी तरह से राजनीतिक रूप से प्रेरित मामला है और मुझे नहीं लगता कि इस केस में कोई भी आधार है। दिल्ली पुलिस भी ऊपर से जो आदेश आते हैं, उसका पालन करती है। यह पूर्ण रूप से राजनीति से प्रेरित मामला है।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "यह बिल्कुल ही फर्जी केस है। बार-बार हमारे वकील कह रहे हैं कि कहीं भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस बनता ही नहीं है और दूसरा यह तो गैर लाभकारी संस्था है इसमें लाभ कहां से आ जाता है?... यह पूरी तरह से राजनीतिक रूप से प्रेरित मामला है और… https://t.co/pgaTr1A25Q pic.twitter.com/TjmVKnMCKs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025
30 Nov 2025 11:23 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 नवंबर) को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा कि नवंबर का महीना भारत के लिए कई ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने देश को लोकतांत्रिक मूल्यों की फिर से याद दिलाई।
30 Nov 2025 11:15 AM (IST)
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक चल रही है। संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा और 19 दिसंबर तक चलेगा।
#WATCH दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक चल रही है।
संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा और 19 दिसंबर तक चलेगा। pic.twitter.com/jr7gYKQPFm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025
30 Nov 2025 10:25 AM (IST)
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के स्टॉकटन शहर में शनिवार रात फायरिंग की एक गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी सैन जोक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस की ओर से दी गई है।
30 Nov 2025 09:55 AM (IST)
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
#WATCH जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल): ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। pic.twitter.com/Cf9tk3aKQN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025
30 Nov 2025 09:14 AM (IST)
दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की परत छाई हुई है। CPCB के मुताबिक इलाके का AQI 269 है जो 'खराब' कैटेगरी में है।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की परत छाई हुई है। CPCB के मुताबिक इलाके का AQI 269 है जो 'खराब' कैटेगरी में है।
वीडियो अक्षरधाम मंदिर के आसपास से है। pic.twitter.com/fJ3qzIbfyT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025
30 Nov 2025 08:42 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आज रविवार को 'जनता दर्शन' करते हुए लोगों की शिकायतें सुनीं।
#WATCH गोरखपुर, उत्तर प्रदेश | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' करते हुए लोगों की शिकायतें सुनीं। pic.twitter.com/yEaKaUaNth
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025
30 Nov 2025 08:10 AM (IST)
दिल्ली में MCD के 12 वार्डों के लिए आज उपचुनाव हो रहा है, उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।
#WATCH दिल्ली में MCD के 12 वार्डों के लिए आज उपचुनाव हो रहा है, उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। pic.twitter.com/7Jl2rrU9Zs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025
30 Nov 2025 07:10 AM (IST)
थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ अपने पहले आधिकारिक चार दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका दौरा 2 दिसंबर तक चलेगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक थाई विदेश मंत्री 30 नवंबर को राजधानी में आधिकारिक बैठक करेंगे।
30 Nov 2025 07:09 AM (IST)
1 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सरकार ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग के दौरान पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू संसद में दोनों सदनों की पॉलिटिकल पार्टियों के फ्लोर लीडर्स से बातचीत करेंगे।
30 Nov 2025 06:43 AM (IST)
दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम को एक 4 मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग शाम करीब 6:15 बजे पहले ग्राउंड फ्लोर पर स्थित शू शॉप में लगी।
30 Nov 2025 06:41 AM (IST)
चक्रवात दितवाह के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए, FWR और CSSR एसेट्स से लैस 6 BN NDRF की 5 टीमों को तमिलनाडु में तैनाती के लिए वडोदरा, गुजरात से चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया है।
चक्रवात दितवाह के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए, FWR और CSSR एसेट्स से लैस 6 BN NDRF की 5 टीमों को तमिलनाडु में तैनाती के लिए वडोदरा, गुजरात से चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया है।
(सोर्स: NDRF) pic.twitter.com/XpZ98vjsi7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025