आज की ताजा खबर 29 अप्रैल: प्रधानमंत्री मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे
Aaj ki Taaza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे, फिर हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन करेंगे, जबकि पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान होंगे।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
29 Apr 2026 06:51 AM (IST)
29 Apr 2026 06:51 AM (IST)पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान
पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान होगा। इस चरण में कुल 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद शाम को एग्जिट पोल के अनुमान भी जारी किए जाएंगे।
Breaking News Today Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजा करेंगे। इसके बाद वे हरदोई के लिए रवाना होंगे, जहां वे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो योगी आदित्यनाथ सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद शाम तक एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ सकते हैं। बेंगलुरु के वसंतपुरा स्थित इस्कॉन मंदिर में चंदन अलंकार उत्सव का समापन होगा, जहां श्री लक्ष्मी नरसिंह को चंदन के लेप से सजाया जाएगा। वहीं दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव की संभावना है। देश-दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।
